सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के नए वर्जन को हरी झंडी, मंत्रालय से NOC के बाद सेंसर बोर्ड में अटकी बात

Last Updated:October 27, 2026, 20:42 IST
Salman Khan Maatrubhumi: सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबर है. सुपरस्टार की फिल्म ‘मातृभूमि’ को सूचना और प्रसारण मंत्रालय से एनओसी मिल गई है. गलवान घाटी की घटना पर बनी फिल्म का टाइटल एक बार बदल चुका है. मंत्रालय फिल्म के नए वर्जन से संतुष्ट है. हालांकि, अभी सेंसर बोल्ड से इसे सर्टिफिकेशन मिलना बाकी है.
ख़बरें फटाफट
सलमान खान की फिल्म की रिलीज पर सस्पेंस बना हुआ है.
नई दिल्ली: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ कई महीनों से सिनेमाघरों तक पहुंचने का इंतजार कर रही है. फैंस जानने को उत्सुक हैं कि वे इसे कब देख पाएंगे. यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन चीजें योजना के अनुसार नहीं हो पाईं. अब मेकर्स को नवंबर में रिलीज की उम्मीद है, हालांकि अभी भी कुछ जरूरी कदम बाकी हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘मातृभूमि’ के एडिटेड वर्जन को सूचना और प्रसारण मंत्रालय से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ मिल गया है. हालांकि, अभी भी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) द्वारा फिल्म की स्क्रीनिंग होनी बाकी है.
‘बॉलीवुड हंगामा’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया, ‘सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी अब ‘मातृभूमि’ के नए वर्जन से संतुष्ट हैं. इसलिए, उन्होंने पिछले हफ्ते इस वॉर ड्रामा को ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ दे दिया. इसका मतलब है कि अब फिल्म को पब्लिक के लिए रिलीज किया जा सकता है.’ बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय ने मूल कहानी के कुछ हिस्सों पर चिंता जताई थी. फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं. कहा जा रहा है कि एडिट वर्जन में भारत-चीन संबंधों को ज्यादा पॉजिटिव रूप में दिखाया गया है. अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था. यह साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है. फिल्म मूल रूप से अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था. मेकर्स ने स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड सहित कुछ अन्य डेट पर भी विचार किया था, लेकिन तब भी फिल्म सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाई.
13 नवंबर 2026 को रिलीज करने पर प्लान ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने जुलाई में सेंसर बोर्ड से जुड़ी समस्याओं की खबरों को खारिज कर दिया था. प्रोडक्शन हाउस ने साफ कहा था कि उस समय तक फिल्म को सर्टिफिकेशन के लिए बोर्ड के पास जमा ही नहीं किया गया था. हालांकि, सरकारी ‘एनओसी’ मिलना एक अहम कदम है, लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेशन मिलना अभी भी जरूरी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स इस फिल्म को 13 नवंबर 2026 को रिलीज करने पर प्लान कर रहे हैं. यह डेट दिवाली के एक हफ्ते बाद की होगी. हालांकि, रिलीज डेट की ऑफिशियल तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.
जब टल गई सेंसर बोर्ड की स्क्रीनिंगबॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान ने फिल्म की जल्द स्क्रीनिंग कराने के लिए कई बार दिल्ली की यात्रा की. मेकर्स ने अक्टूबर की शुरुआत में ही सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन कर दिया था, लेकिन सेंसर बोर्ड की स्क्रीनिंग जो 26 अक्टूबर को होनी थी, वह नहीं हो पाई. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सलमान खान ने मंत्रालय के कहने पर जरूरी बदलाव कर दिए हैं और वे किसी तरह की खास रियायत नहीं मांग रहे हैं. बताया जा रहा है कि वे चाहते हैं कि बोर्ड जल्द से जल्द फिल्म देख ले, ताकि तय समय पर होने वाली रिलीज में और देरी न हो. ‘मातृभूमि’ अगर 13 नवंबर को रिलीज होती है, तो यह सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ (27 नवंबर) और श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ (4 दिसंबर) से पहले आ जाएगी. रिपोर्ट के अनुसार, इस तरह यह फिल्म रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के एक हफ्ते बाद रिलीज होगी.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 27, 2026, 20:41 IST



