Sports

नाथन एस्टल का दिल जीतने वाला अंदाज, पानी पूरी बेचने वाले को सौंपा मैन ऑफ द मैच और 1000 पाउंड का इनाम

होमखेलक्रिकेट

नाथन एस्टल का दिल जीतने वाला अंदाज, पानी पूरी बेचने वाले को सौंपा मैन ऑफ द मैच

Last Updated:October 27, 2026, 22:53 IST

साल 1996 वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल तब खूब सूर्खियों में रहे थे जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में शतकीय पारी के बाद अपना मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड एक पानी पूरी बेचने वाले को गिफ्ट कर दिया. ट्रॉफी के साथ एस्टल ने 1000 पाउंड भी उस पानी पूरी वाले को सौंप दी थी.Amazon Prime DayTop Deals Insideनाथन एस्टल का दिल जीतने वाला अंदाज, पानी पूरी बेचने वाले को सौंपा मैन ऑफ द मैचZoomन्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर नाथन एस्टल

नई दिल्ली: क्रिकेट के खेल में कोई खिलाड़ी जब मैन ऑफ द मैच बनता है, तो वह उसके पूरे करियर के लिए यादगार रहता है. हर क्रिकेटर चाहता है कि वह अपनी टीम की जीत में सबसे ज्यादा योगदान देकर यह सम्मान हासिल करे, लेकिन क्या हो जब कोई खिलाड़ी अपना मैन ऑफ द मैच और प्राइज मनी किसी पानी पूरी बेचने वाले को गिफ्ट कर दे? ठीक ऐसी ही एक घटना साल 1996 विश्व कप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेले गए मैच के बाद हुई थी.

दरसअल, हुआ यह था कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी नाथन एस्टल को प्रैक्टिस के लिए नेट बॉलर की तलाश थी. उन्हें नेट बॉलर नहीं मिल रहे थे. ऐसे में स्टेडियम के पास में पानी पूरी बेचने वाले भरत शाह नाम के एक व्यक्ति को एस्टल ने गेंदबाजी करने के लिए कहा. यहां जानने वाली बात यह है कि भरत कोई प्रोफेशनल क्रिकेटर नहीं थे.

पहली तीन गेंदों पर नाथन एस्टल हुए बीट

एस्टल के कहने पर भरत ने नेट्स में कीवी खिलाड़ी को गेंदबाजी की. भरत की पहली तीन गेंदें एस्टल मिस कर गए. चौथी गेंद पर भरत ने एस्टल को बोल्ड कर दिया. एस्टल भरत से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने उनसे और गेंदबाजी करने को कहा. इस तरह एस्टल ने मैच से पहले अच्छी प्रैक्टिस कर ली.

अब जब मैच की बारी आई, तो एस्टल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की खबर लेते हुए अपनी टीम के लिए 101 रन बना डाले. उनकी शतकीय पारी से न्यूजीलैंड को बेहतरीन जीत मिली और नाथन एस्टल को प्लेयर ऑफ द मैच और 1000 पाउंड का चेक मिला, लेकिन एस्टल ने अपना वह अवॉर्ड और चेक भरत को दे दिया, जिन्होंने नेट्स में उनकी प्रैक्टिस कराई थी. 1996 विश्व कप की यह घटना उस समय खूब सुर्खियों में रही थी. इस तरह भरत बिना मैदान पर इंटरनेशनल मैच का प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड हासिल करने का अनोखा कारनामा किया.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 27, 2026, 22:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj