Sports

Vaibhav Sooryavanshi Ballia woman:’गर्म पानी पियो, ठंडा मत पीना’, न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को मिला मां जैसा दुलार, बलिया की महिला का वीडियो वायरल

होमखेलक्रिकेट

VIDEO: ‘गर्म पानी पियो, ठंडा मत पीना’, न्यूजीलैंड में वैभव को मिली दूसरी ‘मां’

Last Updated:October 28, 2026, 09:45 IST

Vaibhav Suryavanshi Ballia Lady Video: क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी का एक अलग ही अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में 19 गेंदों पर 45 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले इस 15 साल के बच्चे को मैदान के बाहर एक महिला फैन ने मां की तरह सलाह देते हुए गर्म पानी पीने की हिदायत दी.VIDEO: 'गर्म पानी पियो, ठंडा मत पीना', न्यूजीलैंड में वैभव को मिली दूसरी 'मां'Zoomवैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड में मिला मां जैसा प्यार

वेलिंग्टन: वैभव सूर्यवंशी भले ही बड़े-बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हो, लेकिन हैं तो वह महज 15 साल के बच्चे ही. इस उम्र में जैसे बच्चों को ठंडे मौसम से बचाया जाता है, ठीक वैसी ही फिक्र न्यूजीलैंड में वैभव की हो रही है. ‘बलिया की दीदी’ ने मां जैसी सलाह देते हुए वैभव को गर्म पानी पीने की सलाह दी है. वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में भारत की धमाकेदार जीत के बाद का यह वीडियो इंटरनेट पर हर किसी का दिल जीत रहा है.

दरअसल, तीसरे मैच में ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने भारत की जीत में 19 गेंदों में 45 रन की विस्फोटक पारी खेली और 3-0 से सीरीज सील करने के बाद अपने फैंस को ऑटोग्राफ देने बाउंड्री के किनारे पहुंचे. इसी दौरान स्टैंड्स से एक आवाज आई:

वैभव… हम लोग भी बलिया से हैं. कैसे हो, ठीक हो? गर्म पानी पियो, ठंडा मत पीना.

वैभव सूर्यवंशी को नसीहत देती फैन

न्यूजीलैंड की कड़कड़ाती ठंड और बर्फीली हवाओं के बीच महिला की बात में घर के किसी बड़े जैसी चिंता और अपनापन था. वैभव ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘अच्छा जी, ठीक है.’ यही छोटी सी बातचीत अब इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही है. वैभव ने इस मैच में अभिषेक शर्मा (38 गेंदों में 113 रन) का बखूबी साथ निभाया. दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.1 ओवर में 133 रन जोड़े और 199 रन का लक्ष्य सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर छह विकेट से जीत दर्ज की. क्राइस्टचर्च में हुए शुरुआती दो टी-20 भी भारत ने अपने नाम किया था. अब श्रृंखला का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में होगा.

समस्तीपुर से वेलिंग्टन तक का सफरबिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव उस वक्त चर्चा में आए थे, जब महज 14 साल की उम्र में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ 10 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. वह आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले सबसे युवा प्लेयर बने, इसके बाद आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर गए. गुजरात टाइटंस के खिलाफ 101 रन की पारी भला कौन भूल सकता है. उस सीजन सात मैच में 206.56 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाने के बाद आईपीएल 2026 में वह और विस्फोटक साबित हुए. आईपीएल 2026 में 16 मैच में 237.31 की स्ट्राइक रेट और 48.5 की इवरेज से 776 रन कूट गए और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 103 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भारतीय टीम में जगह बनाई.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 28, 2026, 09:45 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj