दिवाली पर चांदी के सिक्के खरीदने से पहले जान लें ये बातें, चमक देखकर न करें भरोसा, जानें जांचने के तरीके

Last Updated:October 28, 2026, 19:55 IST
Silver Coin Buying Tips: दीवाली के त्योहारी सीजन में बाजार में चांदी के नाम पर नकली और मिलावटी सिक्के बेचे जा रहे हैं. सर्राफा बाजार के व्यापारियों ने चुंबक, बर्फ और अन्य तरीकों से असली चांदी की पहचान करने के टिप्स बताए हैं.
ख़बरें फटाफट
जोधपुर. रोशनी के पर्व दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं, घरों में धन की देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए पूजन और उपहारों का दौर शुरू हो चुका है. परंपरा के मुताबिक इस दौरान चांदी के सिक्के खरीदने की धूम रहती है… लेकिन सावधान, बाज़ार में चमकती हर चांदी असली नहीं होती, अगर आप भी इस दिवाली चांदी के सिक्के खरीदने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है.
राजस्थान के सराफा बाजार से एक बड़ा अलर्ट सामने आया है, जहाँ मिलावटखोर चांदी के नाम पर गिल्ट और अन्य सस्ती धातुओं पर चांदी की परत चढ़ाकर खुलेआम सिक्के बेच रहे हैं. ऐसे में आप उसकी पहचान कैसे कर सकते है उसको लेकर सराफा बाजार के स्वर्ण व्यापारियों ने ऐसे टिप्स बताए है जिससे आप इसकी आसानी से पहचान कर सकते है.
सस्ते ऑफर्स के चक्कर में नही आए लोगराजस्थान के जाने माने गोल्ड व्यवसाय संजय सोनी ने कहा कि 28 साल से अधिक का समय गोल्ड के व्यवसाय में हुआ है हम तो देखकर ही पहचान लेते है कि यह सिल्वर है या नही मगर लोगो को चाहिए कि वह ऐसी दुकान से ही सिल्वर खरीदे जहां उनको विश्वास हो केवल सस्ते ऑफर्स के चक्कर में नही आए क्योकिक सस्ते ऑफर्स के चक्कर में काफी ऐसे लोग है जो त्यौहार का फायदा उठाकर लोगो को नकली चांदी दे देते है.
चिम्बक बताएगा कि आपका सिल्वर असली है या नकलीएक मजबूत चुंबक जैसे नियोडिमियम मैग्नेट लें और उसे अपनी चांदी की चीज के पास लाएं. शुद्ध चांदी नॉन-मैग्नेटिक होती है, यानी यह चुंबक से बिल्कुल नहीं चिपकती. अगर आपकी चांदी चुंबक की तरफ तेजी से खिंचती है या चिपक जाती है, तो उसमें लोहा, निकल या अन्य धातुओं की भारी मिलावट है या वह पूरी तरह नकली है.
इस तरह भी लगा सकते पहचानचांदी के सिक्के, सिल्लियां या चौड़ी सतह वाली ज्वेलरी पर बर्फ का एक टुकड़ा रखें. तुलना के लिए एक बर्फ का टुकड़ा किसी अन्य धातु या प्लेट पर भी रखें. चांदी धातु की ऊष्मा चालकता सबसे अधिक होती है. असली चांदी पर रखी बर्फ अत्यंत तेजी से पिघलने लगेगी, मानो उसे किसी गर्म चीज पर रख दिया गया हो.
इस बात का रखे विशेष रूप से ध्यानचांदी का सामान खरीदते समय या घर में मौजूद ज्वेलरी पर मैग्निफाइंग ग्लास से निशान देखें. असली भारतीय शुद्ध चांदी पर BIS Logo के साथ शुद्धता का अंक छपा होता है.इसके अलावा ज्वेलर का पहचान चिन्ह और हॉलमार्किंग ईयर/कोड अंकित होता है.इसके अलावा एक साफ सफेद सूती कपड़े या साधारण ब्लैकबोर्ड चौक से चांदी की सतह को हल्के से रगड़ें.असली चांदी हवा में मौजूद सल्फर के संपर्क में आकर धीरे-धीरे ऑक्सीडाइज (काली) होती है. रगड़ने पर कपड़े या चौक पर हल्का काला/धूसर निशान छूटता है. अगर कोई निशान नहीं पड़ता और सतह बिल्कुल चमकदार बनी रहती है, तो उस पर केवल चांदी की पॉलिश हो सकती है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंFirst Published :
October 28, 2026, 19:55 IST



