Rajasthan

सिरोही के पिंडवाड़ा में 6 करोड़ से बनेगा सरकारी कॉलेज का नया भवन, मुंबई के भामाशाह ने उठाया पूरा खर्च

Last Updated:October 28, 2026, 15:58 IST

Sirohi New College In Pindwana: सिरोही जिले के पिंडवाड़ा के सरकारी कॉलेज को जल्द ही नया भवन मिलेगा. मुंबई के रहने वाले भामाशाह निर्मल जैन करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधायुक्त कॉलेज भवन बनवाएंगे. इसके लिए 4 बीघा 43 बिस्वा जमीन तय की गई है. यहां जमीन भी भामाशाह परिवार ने दान की है. इस जमीन पर करीब 25 हजार वर्गफीट में सभी जरूरी सुविधाओं से युक्त कॉलेज भवन तैयार होगा. निर्माण पूरा होने के बाद भामाशाह निर्मल जैन इसे गिफ्ट डीड के जरिए राज्य सरकार को सौंप देंगे. भामाशाह परिवार मैकेनिकल इंजीनियरिंग और केमिकल व्यवसाय से जुड़े हैं और वर्तमान में मुंबई में रह थे हैं.

ख़बरें फटाफट

सिरोही. जिले के पिंडवाड़ा के स्टूडेंट्स को जल्द ही आधुनिक सुविधायुक्त केज भवन मिलेगा. पिंडवाड़ा के सरकारी कॉलेज को अपना नया भवन मिलने का रास्ता साफ हो गया है. मुंबई में रहने वाले पिंडवाड़ा के भामाशाह निर्मल जैन पुत्र लालचंद जैन पिंडवाड़ा कॉलेज के लिए करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से नया भवन बनवाएंगे. इसके लिए राज्य सरकार के कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने एमओयू के मॉडल को मंजूरी दे दी है.

कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय, जयपुर के अतिरिक्त आयुक्त कैलाश चन्द्र यादव की ओर से जारी पत्र के मुताबिक कॉलेज का नया भवन पिंडवाड़ा-आबूरोड हाईवे-62 पर बनाया जाएगा. इसके लिए 4 बीघा 43 बिस्वा जमीन तय की गई है. यहां जमीन भी भामाशाह परिवार ने दान की है. इस जमीन पर करीब 25 हजार वर्गफीट में सभी जरूरी सुविधाओं से युक्त कॉलेज भवन तैयार होगा. निर्माण पूरा होने के बाद भामाशाह निर्मल जैन इसे गिफ्ट डीड के जरिए राज्य सरकार को सौंप देंगे. भामाशाह परिवार मैकेनिकल इंजीनियरिंग और केमिकल व्यवसाय से जुड़े हैं और वर्तमान में मुंबई में रह थे हैं. पैतृक निवास पिंडवाड़ा होने से अपने क्षेत्र के लिए ये कार्य करने की पहला कि भामाशाह निर्मल जैन ने बताया कि माता पिता ने उन्हें शिक्षा दी और अब उनका फर्ज है कि वह अपने क्षेत्र में शिक्षा को आगे बढ़ाने का काम करें.

छोटे भवन में चल रहा हे सरकारी कॉलेज पिंडवाड़ा का सरकारी कॉलेज स्वीकृत हुए 4 वर्ष का समय बीत गया है, लेकिन अब तक छोटे पुराने भवन में ही कॉलेज चल रहा है. कॉलेज भवन बनाने के लिए भामाशाह निर्मल जैन को प्रेरित करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता महावीर जैन ने बताया कि विभाग की ओर से भामाशाह से एमओयू पर हस्ताक्षर करने के लिए तारीख और समय तय करने को कहा गया है. इसके बाद आगे की जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसको लेकर राजकीय महाविद्यालय, पिंडवाड़ा के प्राचार्य को भी जरूरी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है. सिरोही में अब तक 4 कॉलेज भवन भामाशाहों के सहयोग से बन चुके हैं. ये पांचवां कॉलेज भवन बनने जा रहा है.

पिंडवाड़ा के आसपास के स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदानया कॉलेज भवन बनने से पिंडवाड़ा और आसपास के करीब 25 किलोमीटर के क्षेत्र में रहने वाले स्टूडेंट्स को फायदा मिलने की उम्मीद है. खासकर उन छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी, जिन्हें अभी पढ़ाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है. हाईवे के पास कॉलेज बनने से आने-जाने में भी आसानी होगी और विद्यार्थियों का समय व खर्च बच सकता है. कॉलेज को अपना स्थायी भवन मिलने से क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद है. पिंडवाड़ा के लोगों ने इस पहल के लिए निर्मल जैन और उनके परिवार का आभार जताया है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Sirohi,Sirohi,Rajasthan

First Published :

October 28, 2026, 15:58 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj