Sports

149 साल में पहली बार… कग‍िसो रबाडा का व‍िश्‍व कीर्तिमान, डेल स्‍टेन का महार‍िकॉर्ड स्‍वाहा

Last Updated:October 31, 2026, 18:40 IST

Kagiso Rabada world records: क्रिकेट के इतिहास में जब भी सबसे घातक और खौफनाक गेंदबाजों का जिक्र होगा, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का नाम सबसे ऊपर लिया जाएगा. केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान इस 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी के दम पर पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी. रबाडा ने लाल गेंद के क्रिकेट में एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए अपने टेस्ट करियर का 350वां विकेट झटका और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया.

कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने अपने 350 टेस्ट विकेट का जादुई आंकड़ा महज 13,808 गेंदों में पूरा कर लिया है. टेस्ट क्रिकेट के 149 से ज्‍यादा साजों के इतिहास में आज तक दुनिया का कोई भी गेंदबाज इतनी कम गेंदों में इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया था. रबाडा की यह उपलब्धि उनकी निरंतरता और आक्रामकता का जीवंत प्रमाण है.

इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 350 विकेट लेने का यह अनोखा रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ही महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) के नाम दर्ज था. स्टेन ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 14,719 गेंदें फेंकी थीं. रबाडा ने अपने हमवतन और दिग्गज गेंदबाज के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए लगभग 1,000 गेंदें कम खेलकर दुनिया में पहला स्थान हासिल कर लिया है.

सबसे कम गेंदों में 350 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले गेंदबाजों की इस खास फेरिस्त में रबाडा (13,808 गेंदें) के बाद डेल स्टेन (14,719 गेंदें) दूसरे स्थान पर हैं. इसके बाद पाकिस्तान के महान गेंदबाज वकार यूनिस (14,905 गेंदें), वेस्टइंडीज के दिग्गज मैल्कम मार्शल (16,285 गेंदें) और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (16,908 गेंदें) का नाम आता है, लेकिन रफ्तार और गेंदों के लिहाज से रबाडा इन सभी से आगे निकल चुके हैं.

Add as Preferred Source on Google

यदि साउथ अफ्रीका की बात करें तो 350 टेस्ट विकेट लेने के मामले में रबाडा दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर हैं. रबाडा ने अपने 75वें टेस्ट मैच में यह शानदार उपलब्धि हासिल की, जबकि डेल स्टेन ने इतने ही विकेट अपने करियर के 69वें मैच में ही चटका लिए थे. इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गजों की रफ्तार बेजोड़ रही है.

अगर ओवरऑल मैचों के लिहाज से तुलना की जाए, तो कागिसो रबाडा दुनिया में 350 टेस्ट विकेट सबसे तेजी से पूरे करने वाले संयुक्त रूप से चौथे गेंदबाज बन गए हैं. इस विशिष्ट वैश्विक सूची में डेल स्टेन और न्यूजीलैंड के दिग्गज रिचर्ड हैडली 69 मैचों के साथ सबसे ऊपर हैं, जबकि डेनिस लिली (70 मैच) और ग्लेन मैकग्रा (74 मैच) उनके ठीक बाद आते हैं.

केपटाउन टेस्ट में अपने 75वें मैच में 350वां विकेट चटकाकर रबाडा ने वेस्टइंडीज के सर्वकालिक महान तेज गेंदबाज मैल्कम मार्शल की बराबरी कर ली है. मैल्कम मार्शल ने भी अपने करियर के 75वें टेस्ट मैच में ही 350 विकेटों का जादुई आंकड़ा छुआ था. इसके अलावा वकार यूनिस ने 78 और इमरान खान ने 79 मैचों में यह सफलता हासिल की थी.

इस मुकाम पर पहुंचते ही कागिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में 350 या उससे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे ही तेज गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले केवल तीन महान तेज गेंदबाजों डेल स्टेन, शॉन पोलॉक और मखाया एंटिनी ने ही दक्षिण अफ्रीका के लिए रेड-बॉल क्रिकेट में यह पहाड़ जैसा मुकाम हासिल किया था.

देश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अब रबाडा भी मजबूती से खड़े हैं. दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 439 टेस्ट विकेट डेल स्टेन के नाम हैं, उनके बाद शॉन पोलॉक (421 विकेट), मखाया एंटिनी (390 विकेट) और अब कगिसो रबाडा (350 विकेट) इस गौरवशाली सूची की शोभा बढ़ा रहे हैं.

रबाडा के लिए यह ऐतिहासिक 350वां विकेट भी बेहद खास रहा, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को आउट करके हासिल किया. लेकिन इस मील के पत्थर तक पहुंचने से पहले ही रबाडा ने अपनी घातक गेंदबाजी का एक और नायाब नमूना पेश किया और पारी के अपने बिल्कुल पहले ही ओवर में दो बड़े विकेट झटक लिए.

ट्रेविस हेड को आउट करने से ठीक पहले रबाडा ने पारी के अपने पहले ओवर में मैट रेनशॉ और मार्नस लाबुशेन को अपना शिकार बनाया. इसके साथ ही रबाडा दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट इतिहास में पारी के पहले ओवर में दो विकेट लेने वाले केवल चौथे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा केवल एलन डोनाल्ड (बनाम भारत, डरबन 1996), डेल स्टेन (बनाम न्यूजीलैंड, सेंचुरियन 2016) और मोर्ने मोर्कल (बनाम बांग्लादेश, पोटचेफस्ट्रूम 2017) ही कर पाए थे, और अब इस खास एलीट लिस्ट में कागिसो रबाडा का नाम भी जुड़ गया है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

October 31, 2026, 18:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj