झुंझुनूं में भीषण हादसा, बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बोलेरो, दो युवकों की मौत

Last Updated:November 01, 2026, 10:58 IST
Jhunjhunu Road Accident: झुंझुनूं जिले में चिड़ावा-सिंघाना रोड पर गाड़ाखेड़ा चौकी के पास देर रात बोलेरो और बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत हो गई. हादसे में बोलेरो सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली सिंघाना से चिड़ावा की ओर आ रही थी और बोलेरो विपरीत दिशा में जा रही थी. इसी दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी. घायलों को चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दीपक को मृत घोषित कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को झुंझुनूं रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में विकास ने भी दम तोड़ दिया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.झुंझुनूं के चिड़ावा-सिंघाना रोड पर गाड़ाखेड़ा चौकी के पास देर रात बोलेरो और बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में दो की मौत
झुंझुनूं. राजस्थान के झुंझुनू जिले में चिड़ावा-सिंघाना रोड पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. गाड़ाखेड़ा चौकी के पास बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो गाड़ी की जोरदार भिड़ंत में बोलेरो सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.्र
बताया जा रहा है कि बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सिंघाना से चिड़ावा की ओर आ रही थी. वहीं बोलेरो गाड़ी चिड़ावा से सिंघाना की तरफ जा रही थी. इसी दौरान गाड़ाखेड़ा चौकी के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी. हादसे में बोलेरो सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए.
चिड़ावा अस्पताल में एक युवक की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलने पर सिंघाना थानाधिकारी सुगन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया. चिड़ावा उप जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को प्राथमिक उपचार देने के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया. घायलों को झुंझुनूं ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में विकास ने भी दम तोड़ दिया. इस तरह हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए.
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के शव चिड़ावा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं. पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. हादसे की खबर मिलने के बाद मृतकों के परिवारों में शोक छा गया. दोनों मृतकों की पहचान दीपक और विकास के रूप में हुई है. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी थी, हालांकि वाहन अनियंत्रित होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटना के बाद चिड़ावा-सिंघाना रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाया.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Jhunjhunu,Rajasthan
First Published :
November 01, 2026, 10:58 IST



