Tech

हर महीने रिचार्ज पर खर्च कम करना चाहते हैं? Vi के नए बिना डेटा वाले प्लान पर डालें एक नजर

Vi यूजर्स के लिए अच्छी खबर है. Vodafone Idea (Vi) ने भारत में चार नए वॉयस-ओनली प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं. इनकी शुरुआती कीमत 179 रुपये है. इन सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं. खास बात यह है कि इनमें मोबाइल डेटा का फायदा शामिल नहीं है.

Vi ने अपनी वेबसाइट पर चार नए वॉयस-ओनली रिचार्ज प्लान लिस्ट किए हैं. कंपनी ने ये प्लान भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के हालिया आदेश के पालन में पेश किए हैं. इन प्लान की वैलिडिटी 25 दिन से लेकर एक महीने तक है.

Vi का सबसे सस्ता वॉयस-ओनली प्लान 179 रुपये का है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 25 दिनों की वैलिडिटी और 300 SMS मिलते हैं. इसके साथ Vi Movies and TV ऐप का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है, जिससे यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं.

इसके अलावा 189 रुपये का प्लान भी है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS का फायदा मिलता है. हालांकि, इसकी वैलिडिटी 28 दिन है. 179 रुपये वाले प्लान के उलट इसमें Vi Movies and TV ऐप का एक्सेस नहीं मिलता.

कंपनी ने 203 रुपये का एक और वॉयस-ओनली प्लान पेश किया है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.

वहीं, Vi का सबसे महंगा वॉयस-ओनली प्लान 206 रुपये का है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS के साथ एक महीने की वैलिडिटी दी गई है. इस प्लान में भी Vi Movies and TV ऐप का फ्री एक्सेस शामिल नहीं है.

TRAI ने क्यों दिया था नया आदेश?

TRAI ने 21 सितंबर को जारी नोटिफिकेशन में टेलीकॉम कंपनियों को सिर्फ वॉयस कॉलिंग और SMS वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) पेश करने का निर्देश दिया था. इसका मकसद ऐसे ग्राहकों को सस्ते रिचार्ज का विकल्प देना है, जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती.

TRAI के मुताबिक, कम आय वाले ग्राहक, खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग और फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स, कम वैलिडिटी वाले किफायती प्लान चाहते हैं. महंगे रिचार्ज उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकते हैं.

नए नियम के तहत इन STV की वैलिडिटी हर महीने एक ही तारीख को रिन्यू होनी चाहिए. अगर किसी महीने में वह तारीख उपलब्ध नहीं है, तो उस महीने की आखिरी तारीख को रिन्यूअल किया जाएगा.

Airtel भी लॉन्च कर चुका है ऐसे प्लान

Vi से पहले Airtel ने भी TRAI के आदेश के बाद तीन वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे. Airtel के 189 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी Vi के समान है. इस तरह दोनों कंपनियों के नए वॉयस-ओनली रिचार्ज प्लान की कीमत और फायदे लगभग एक जैसे हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj