भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में बने 5 बड़े रिकॉर्ड, फिलिप्स की आंधी के आगे भारतीय ‘तिकड़ी’ भी फीकी

Last Updated:November 01, 2026, 18:59 IST
IND Vs NZ T20I Series Records: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी. पूरी सीरीज में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा. हालांकि, कीवी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के आगे अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन की भारतीय टॉप ऑर्डर की तिकड़ी की चमक फीकी नजर आई. फिलिप्स ने पूरी सीरीज में भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम करके रखा. चलिए इस सीरीज के 5 बड़े रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.
भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की. शुरुआती तीन मुकाबले टीम इंडिया ने जीते थे, जबकि आखिरी दो मैचों में मेजबानों का पलड़ा भारी रहा. भारत ने पहला, दूसरा और तीसरा टी20 क्रमशः 4 विकेट, 4 विकेट और 6 विकेट से अपने नाम किया. आखिरी दो टी20 में कीवी टीम ने 87 रन और 7 विकेट से जीत हासिल करके अपनी लाज बचाई.
कीवी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स इस सीरीज के हीरो रहे. उनका बल्ला जमकर बोला और इस विस्फोटक बैटर ने 5 मैचों में एक शतक के साथ कुल 4 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए. फिलिप्स ने 5 मैचों में क्रमशः 82*, 70, 17, 107 और 65* रन बनाए. इन पारियों के साथ उन्होंने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर दिया.
दरअसल, ग्लेन फिलिप्स एक द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ 5 मैचों में कुल 341 रन बनाकर इतिहास रच दिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड फिल साल्ट के नाम था, जिन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 331 रन बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया था. हालांकि, अब फिलिप्स इस रिकॉर्ड के नए बादशाह बन गए हैं.
Add as Preferred Source on Google
फिलिप्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ा कारनामा किया. वह किसी एक देश के खिलाफ एक कैलेंडर ईयर में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. फिलिप्स भारत के खिलाफ 2026 में 522 रन बना चुके हैं. इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा (431 बनाम न्यूजीलैंड) दूसरे और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान (398 बनाम श्रीलंका) तीसरे नंबर पर हैं.
एक द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारत और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर मौजूद हैं. दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने सीरीज में क्रमशः 116, 116 छक्के ठोके. उनसे ऊपर तीन टीमें हैं. ऑस्ट्रिया (132 बनाम जर्मनी) इंग्लैंड (120 बनाम वेस्टइंडीज) और ऑस्ट्रेलिया (117 बनाम वेस्टइंडीज). फुल मेंबर देशों में इंग्लैंड पहले स्थान पर है.
भारत ने भी इस सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड बनाया. भारतीय टीम एक कैलेंडर ईयर में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले पायदान पर है. उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल अब तक 142 सिक्स लगाए हैं. इस लिस्ट में न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर है. न्यूजीलैंड ने 2026 में 117 छक्के ठोके हैं. इंडोनेशिया के खिलाफ 2025 में 111 छक्के लगाकर कंबोडिया तीसरे स्थान पर है.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
November 01, 2026, 18:59 IST



