Rajasthan

हल्दी के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, सियार को निगलते देख ग्रामीणों के उड़े होश, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Last Updated:November 01, 2026, 20:31 IST

Forest Department Rescue Team: हल्दी के खेत में 12 फीट लंबा विशाल अजगर मिलने से इलाके में हलचल मच गई. बताया जा रहा है कि अजगर एक सियार को निगल रहा था, तभी इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया. इस घटना को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिले के लाडपुरा क्षेत्र में एक खेत में उस समय हड़कंप मच गया, जब हल्दी की फसल के बीच करीब 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया. अजगर ने एक सियार को अपने शरीर में जकड़ रखा था और उसे धीरे-धीरे निगल रहा था. खेत में इतना बड़ा अजगर देखकर किसान घबरा गया. देखते ही देखते किसानों में अफरा तफरी का माहौल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी गई. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया.

किसान भेरू धाकड़ ने बताया कि वह अपने हल्दी के खेत में काम के सिलसिले में पहुंचा था. इसी दौरान उसकी नजर खेत में मौजूद एक विशालकाय अजगर पर पड़ी थी इस दौरान अजगर ने एक सियार को अपने शरीर में जकड़ रखा था और उसे निगलने की कोशिश कर रहा था. यह नजारा देखकर किसान हैरान रह गया. उसने बिना देर किए इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वनपाल लोकेंद्र सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा. टीम में टेक्नीशियन लक्ष्मण सुथार, सेवानिवृत्त फौजी हनुमान चोयल, शंभू मीणा, दुर्गालाल गुर्जर और बालू धाकड़ शामिल थे. ग्रामीणों ने कहा कि समय पर वन विभाग की टीम पहुंचने से अजगर को सुरक्षित पकड़ा जा सका. साथ ही उसे बिना नुकसान पहुंचाए वापस जंगल में छोड़ दिया गया.

किसान और ग्रामीणों ने राहत की सांस लीवनपाल लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची हैं. अजगर का आकार काफी बड़ा होने के कारण उसे पकड़ना आसान नहीं था. रेस्क्यू टीम ने सावधानी बरतते हुए काफी देर तक प्रयास किया. आखिरकार टीम को सफलता मिली और करीब 12 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया. टीम अजगर को स्थानीय वन विभाग लेकर गई जहां उसकी जांच की गई और इसके बाद अजगर को जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया. अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद किसान और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

November 01, 2026, 20:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj