Entertainment

अमिताभ बच्चन की बढ़ाई सुरक्षा, मिली थी बम से उड़ाने की धमकी, बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से फैंस का किया अभिवादन

Last Updated:November 01, 2026, 21:05 IST

अमिताभ बच्चन अपने फैंस से मिलने का कोई मौका नहीं छोड़ते. वह अक्सर जलसा के बाहर आकर फैंस से मिलते हैं. लेकिन टाइगर श्रॉफ पर हुए अटैक के बाद से बिग बी की सुरक्षा को भी काफी बढ़ा दिया गया है. हाल में अमिताभ बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वह बड़े ही खुशहाल तरीके से फैंस के साथ मिलते नजर आ रहे हैं. लेकिन इस दौरान वह बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े नजर आए.उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

ख़बरें फटाफट

अमिताभ की बढ़ाई सुरक्षा, बिग ने बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे फैंस का किया अभिवादनZoom अमिताभ बच्चन का वायरल वीडियो

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह मुंबई स्थित अपने बंगले के बाहर नजर आ रहे हैं. टाइगर श्रॉफ के अटैक के बाद जब से स्टार्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, उसके बाद पहली बार बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपने फैंस से मिले हैं.बिग बी इस दौरान काफी सुरक्षा के बीच नजर आए, वीडियो में वह बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं.

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने फैंस से अपने घर जलसा के बाहर मिलने आते हैं. लेकिन इस बार जब वह जलसा’ के बाहर फैंस का अभिवादन करने पहुंचे अमिताभ के इर्द-गिर्द कड़ी सुरक्षा के इंतजाम देखने को मिले. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे.

बुलेटप्रूफ शीशे में नजर आए अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन आज अपने फैंस से अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर मिलने पहुंचे. इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. यहां हर रविवार को उमड़ने वाली भीड़ बिग बी की एक झलक को बेताब रहती हैं. लेकिन अमिताभ बच्चन ने इस बार अपने फैंस को निराश नहीं किया. हालांकि, इस बार नजारा थोड़ा बदला हुआ था.वह कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आए. वीडियो में अमिताभ एक बुलेटप्रूफ ग्लास के घेरे के अंदर खड़े होकर फैंस से मिलते नजर आए. अपन सिग्नेचर स्टाइल में हाथ जोड़कर उन्होंने फैंस का अभिवादन किया.

बिग बी के फैंस हुए एक्साइटेड(फोटो साभार :instagram@instantbollywood)

बम की धमकी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

गौरतलब है कि बॉलीवुड स्टार्स की सिक्योरिटी को काफी बढ़ा दिया गया है. लिहाजा अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में किसी तरह की चूंक न हो इसलिए उन्होंने फैंस से मिलते हुए भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे. यह सब सख्ती बम की धमकी से जुड़ा ईमेल मिलने के बाद की गई है. 23 अक्टूबर को मुंबई पुलिस को इस ईमेल की जानकारी मिली थी. यह कथित तौर पर बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके के एक स्कूल को भेजा गया था. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी.

बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अपने स्वास्थ्य को लेकर भी अपडेट दिया था. उन्होंने बताया था कि उन्हें अभी और आराम करने की जरूरत है. डॉक्टरों ने उन्हें रिकवरी की सलाह दी थी, जिसकी वजह से उन्होंने कुछ समय सोशल मीडिया से भी दूरी बना रखी थी.उन्होंने अपने टम्बलर ब्लॉग पर लिखा था कि उन्हें अभी और आराम करने की जरूरत है.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 01, 2026, 21:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj