Sports

चेतेश्वर पुजारा की अनोखी भविष्यवाणी, बताया वनडे सीरीज का कौन बनेगा सिकंदर, विराट न्यूजीलैंड में क्या करने वाले है?

होमखेलक्रिकेट

चेतेश्वर पुजारा की भविष्यवाणी, बताया वनडे सीरीज कौन जीतेगा

Last Updated:November 02, 2026, 13:26 IST

cheteshwar pujara pridiction on virat: पुजारा ने ‘जियोस्टार’ से कहा कि सीरीज दो-दो से बराबर रहेगी. पहले तीन मैचों में एक टीम खेल रही है और फिर आखिरी दो मैचों में दूसरी भारतीय टीम खेलने जा रही है. इसलिए, मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के पास थोड़ी बढ़त है क्योंकि आप सभी पांच मैचों में एक ही टीम के साथ नहीं खेल रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि मैं अभी भी पहले तीन मैचों में भारतीय टीम का समर्थन कर रहा हूँ, क्योंकि मुझे लगता है कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आखिरी दो मैच थोड़ी चुनौती हो सकते हैं, लेकिन यह एक कड़ा मुकाबला होगा. और न्यूजीलैंड में बारिश होती है, इसलिए शायद एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाएगाचेतेश्वर पुजारा की भविष्यवाणी, बताया वनडे सीरीज कौन जीतेगाZoomपुजारा ने विराट कोहली और वनडे सीरीज पर की बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली. भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि बुधवार से शुरू होने वाली भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटेगी क्योंकि उनका अनुमान है कि मेहमान टीम को टीम में पहले से तय कुछ बदलावों के कारण थोड़ी बढ़त मिलेगी. पुजारा ने यह भी अनुमान लगाया कि पांच मैचों की सीरीज का कम से कम एक मैच बारिश की भेंट चढ़ जाएगा. भारत के नियमित कप्तान शुभमन गिल और उनके उपकप्तान केएल राहुल अंतिम दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वे 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू कर देंगे. वनडे सीरीज 15 नवंबर को समाप्त होगी.

पुजारा ने ‘जियोस्टार’ से कहा कि सीरीज दो-दो से बराबर रहेगी. पहले तीन मैचों में एक टीम खेल रही है और फिर आखिरी दो मैचों में दूसरी भारतीय टीम खेलने जा रही है. इसलिए, मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के पास थोड़ी बढ़त है क्योंकि आप सभी पांच मैचों में एक ही टीम के साथ नहीं खेल रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि मैं अभी भी पहले तीन मैचों में भारतीय टीम का समर्थन कर रहा हूँ, क्योंकि मुझे लगता है कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आखिरी दो मैच थोड़ी चुनौती हो सकते हैं, लेकिन यह एक कड़ा मुकाबला होगा. और न्यूजीलैंड में बारिश होती है, इसलिए शायद एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा.

विराट लगाएंगे ज्यादा शतक 

पुजारा से यह भी पूछा गया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली में से किसके इस सीरीज के दौरान अधिक शतक लगाने की संभावना है. पूर्व टेस्ट विशेषज्ञ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोहली अधिक शतक बनाएंगे. उन्होंने समझाया कि रोहित जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, उनकी भूमिका पावरप्ले में अच्छी शुरुआत देने की होती है. न्यूजीलैंड में शायद वह भूमिका बदल जाए, इसलिए वह शतक के लिए जा सकते हैं. लेकिन विराट के लिए संभावनाएं थोड़ी अधिक हैं क्योंकि वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं. उनका खेल अधिक संभालकर खेलने वाला है. इसलिए, नंबर तीन पर आने वाले बल्लेबाज के लिए वनडे फॉर्मेट में शतक बनाना थोड़ा आसान हो जाता है. ओपनर की भूमिका भी तय होती है, लेकिन न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में वह थोड़ा बदल जाती है. इसलिए, मुझे लगता है कि रोहित की तुलना में विराट के न्यूजीलैंड में शतक बनाने की अधिक संभावना है.

गंभीर पर बोले अभिषेक नायर

भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर ने भी टेस्ट सीरीज से पहले कम समय मिलने के संदर्भ में टीम इंडिया के पास अलग-अलग वनडे स्क्वाड होने पर अपनी राय दी. नायर ने कहा कि यह सीरीज मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए बेहद अहम होगी, खासकर तब जब 2024 में कीवी टीम ने भारत को उसी के घर में अप्रत्याशित रूप से हरा दिया था. उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह टेस्ट सीरीज गौतम गंभीर और भारतीय फैंस के लिए एक निर्णायक सीरीज है. इसलिए, मैं चाहूंगा कि केएल राहुल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी, जो दोनों फॉर्मेट खेल रहे हैं, सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान दें. क्योंकि अब आपको वनडे की तैयारी करनी है और उसके बाद टेस्ट की. इसलिए, मैं इसके बजाय उन्हें लाल गेंद के साथ अभ्यास करने के लिए एक या दो महीने देता. जिस तरह उन्होंने हमें भारत में हराया, उसी तरह हमें उन्हें वहां हराना चाहिए. यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में नहीं चुने जाने पर नायर ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि चयनकर्ताओं ने युवा बल्लेबाज से बात कर ली है, जो फिलहाल क्राइस्टचर्च में इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं.

About the AuthorRajeev MishraAssociate editor

राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 02, 2026, 13:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj