Rajasthan

Aaj Ka Tula Rashifal I आज तुला राशि वालों को होगा धन लाभ? अटके काम होंगे पूरे, जानें मंगलवार का खास उपाय

Last Updated:November 02, 2026, 15:58 IST

Aaj Ka Tula Rashifal: 3 नवंबर, मंगलवार को तुला राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रह सकता है. चंद्रमा 11वें भाव में रहेंगे, जिससे नौकरी में मेहनत की सराहना, व्यापार में नए संपर्क और आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि निवेश में सावधानी बरतना जरूरी होगा. जानिए अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच से आज का राशिफल, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और खास उपाय.Amazon Prime DayTop Deals Inside

आज का तुला राशिफल 3 नवंबर 2026 (Aaj Ka Tula Rashifal). तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों और करियर के लिहाज से सकारात्मक रह सकता है. चंद्रमा के 11वें भाव में होने से आय के नए अवसर मिल सकते हैं, नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और व्यापार में नए संपर्क बनेंगे. हालांकि बड़े निवेश और आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी करने से बचना होगा. जानिए अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच से कैसा रहेगा आपका पूरा दिन और कौन-सा उपाय चमका सकता है आपकी किस्मत.

तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर, मंगलवार का दिन कई मामलों में सकारात्मक संकेत लेकर आया है. आज चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपकी राशि से 11वें भाव में स्थित हैं. ज्योतिष शास्त्र में 11वें भाव को आय, लाभ, इच्छाओं की पूर्ति और सामाजिक संपर्कों का भाव माना जाता है. चंद्रमा की इस स्थिति से आज आपका ध्यान आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने और भविष्य की योजनाओं को पूरा करने पर रहेगा. अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, आपके काम करने के तरीके और मेहनत की सराहना हो सकती है। लंबे समय से किसी काम में आ रही रुकावट भी दूर होने के संकेत हैं. वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के नए संपर्क बन सकते हैं, जो आने वाले समय में कारोबार को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होंगे.

आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लें फैसले

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रह सकता है, आय बढ़ाने के नए रास्तों पर विचार कर सकते हैं. लंबे समय से अटके हुए कामों को गति मिलने की संभावना है. सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं, परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा. हालांकि, आज किसी बड़े आर्थिक लेन-देन या निवेश में जल्दबाजी न करें. किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले उसके सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें. भावनाओं में आकर लिया गया आर्थिक फैसला आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है.

परिवार और रिश्तों में बढ़ेगा अपनापन

पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल सामान्य और सुखद रह सकता है, मित्रों के साथ बातचीत करने और पुराने रिश्तों को फिर से मजबूत बनाने का अच्छा मौका मिलेगा. जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है, आपकी बातों को समझने और सहयोग देने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से आज काम के साथ आराम पर भी ध्यान देना जरूरी होगा. लगातार व्यस्त रहने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है, ऐसे में कुछ समय अपने लिए निकालें और तनाव से दूर रहने की कोशिश करें.

तुला राशि वालों के लिए आज का अचूक उपाय

आज मंगलवार का दिन है और यह दिन हनुमान जी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. तुला राशि के जातक आज हनुमान जी के मंदिर में जाकर दर्शन करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ या लाल मसूर की दाल का दान करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

November 02, 2026, 15:58 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj