चुनाव प्रचार या मनोरंजन का कार्यक्रम? DJ पर युवती के डांस का वीडियो वायरल, अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी नजरें

Last Updated:November 02, 2026, 16:18 IST
Dholpur Panchayat Election 2026: धौलपुर जिले में पंचायती राज चुनाव 2026 के तीसरे चरण से पहले चुनाव प्रचार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पिकअप पर लगे बड़े DJ सिस्टम की धुन पर एक युवती छत पर डांस करती दिखाई दे रही है. ग्रामीणों ने तेज आवाज से विद्यार्थियों और बीमार लोगों को परेशानी होने की बात कही है. हालांकि, वीडियो कहां और कब का है, इसकी राजस्थान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
ख़बरें फटाफट
पंचायत चुनाव प्रचार में DJ पर युवती के डांस का वीडियो वायरल
धौलपुर: धौलपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले चुनावी माहौल गर्मा गया है. इसी बीच जिले में चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता और ध्वनि नियमों के खुलेआम उल्लंघन का मामला सामने आया है. जिले के कुछ ग्रामीण इलाकों के बताए जा रहे कुछ विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
वायरल हो रहे इन वीडियो में चुनावी प्रचार के दौरान एक पिकअप वाहन पर बड़ा डीजे साउंड सिस्टम लगा हुआ साफ नजर आ रहा है. वहीं पिकअप की छत पर एक युवती तेज आवाज में बज रहे गानों की धुन पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है. युवती के साथ गाड़ी पर कुछ अन्य युवक भी मौजूद हैं, जबकि डीजे का शोर सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं की भीड़ तमाशबीन बनकर खड़ी नजर आ रही है.
पंच-सरपंच चुनाव प्रचार के नाम पर डीजे का शोरस्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम पंच-सरपंच पद के उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के दौरान का बताया जा रहा है. हालांकि, वीडियो कहां और कब का है, इसकी राजस्थान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन इस तरह से सार्वजनिक रास्तों पर तेज आवाज में डीजे बजाने और प्रचार के इस अनोखे तरीके को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव प्रचार के नाम पर प्रत्याशी नियम-कायदों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिससे पूरे इलाके का माहौल खराब हो रहा है.
घर में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की परीक्षाओं की तैयारी प्रभावितग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव जीतने की होड़ में प्रत्याशी बिना अनुमति के देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजा रहे हैं. इस अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण के कारण घर में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है, वहीं बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह से अश्लील और तेज संगीत के आयोजनों को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन की ढिलाई पर भी सवाल खड़े किए हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है.
प्रशासनिक जांच और कार्रवाई पर टिकीं निगाहेंशांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने का दावा करने वाले स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के लिए यह वायरल वीडियो एक बड़ी चुनौती बन गया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि निर्वाचन अधिकारी और पुलिस प्रशासन वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित प्रत्याशियों और डीजे संचालकों के खिलाफ जांच शुरू करते हैं या नहीं. क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने मांग की है कि चुनाव आयोग के निर्देशों, आचार संहिता और ध्वनि प्रदूषण अधिनियम का कड़ाई से पालन कराया जाए ताकि चुनाव प्रक्रिया गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
November 02, 2026, 16:18 IST



