Rajasthan

Food Department Raid: दीपावली की मिठास में मिलावट का शक, धौलपुर में 750 किलो घी समेत 1205 किलो खाद्य सामग्री सीज

Last Updated:November 02, 2026, 20:07 IST

Dholpur Food Department Raid: दीपावली से पहले धौलपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने डेयरी से 750 किलो संदिग्ध घी और वाहन से 350 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर व 105 किलो रिफाइंड ऑयल समेत कुल 1205 किलो खाद्य सामग्री सीज की है.कहीं आपकी मिठाई भी तो नहीं बन रही इस सामान से? धौलपुर में घी और तेल जब्तZoom

धौलपुर. दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने लगी है. त्योहार के दौरान लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है. जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं और डेयरियों, खाद्य प्रतिष्ठानों से लेकर खाद्य सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों तक की जांच कर रही हैं. इसी अभियान के तहत विभाग ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1205 किलोग्राम खाद्य सामग्री सीज की है.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा दल ने रविवार को धौलपुर के रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित एस.एस. फूड प्रोडक्ट्स, जे-246 का निरीक्षण किया. इस दौरान डेयरी परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में रखे घी के 50 पीपे मिले. प्रत्येक पीपे में 15 किलोग्राम घी भरा हुआ था। इस तरह कुल 750 किलोग्राम घी को खाद्य सुरक्षा दल ने नियमानुसार सीज कर दिया. विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया.

वाहन से 350 किलो मिल्क पाउडर और 105 किलो तेल सीज

इसी अभियान के तहत सोमवार को राजाखेड़ा क्षेत्र में गांव देवखेड़ा के समीप खाद्य सुरक्षा दल ने एक वाहन की जांच की. यह वाहन सोनू ड्राइवर का बताया गया है. जांच के दौरान वाहन में स्किम्ड मिल्क पाउडर के 14 कट्टे मिले, जिनमें प्रत्येक का वजन 25 किलोग्राम था. इसके अलावा रिफाइंड ऑयल के 7 पीपे भी पाए गए, जिनमें प्रत्येक पीपे में 15 किलोग्राम तेल था. खाद्य सुरक्षा दल ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 350 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर और 105 किलोग्राम रिफाइंड ऑयल को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों के तहत सीज कर दिया. इस तरह दोनों कार्रवाइयों में विभाग ने कुल 1205 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की है.

दूध-मावा और मिठाइयों पर विभाग की विशेष नजर

सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए दूध, मावा, पनीर, मिठाइयों और खाद्य तेलों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. विभागीय टीमें लगातार बाजारों, डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही हैं. खाद्य सामग्री के परिवहन के दौरान भी जांच की जा रही है, ताकि मिलावटी या असुरक्षित खाद्य पदार्थ आमजन तक नहीं पहुंच सकें. उन्होंने बताया कि शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए विभाग का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

November 02, 2026, 20:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj