Rajasthan

Health News: आती सर्दी से रहें सावधान, सुबह-शाम की ठंड पड़ सकती है भारी, इन 5 बातों का रखें ध्यान

Last Updated:November 04, 2026, 18:07 IST

Health News: बदलते मौसम के साथ भीलवाड़ा में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और सांस संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं. दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड के कारण बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर ज्यादा असर पड़ रहा है. डॉक्टर ने बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, पौष्टिक भोजन करने और ठंडी हवा से बचने की सलाह दी है.Amazon Prime DayTop Deals Inside

भीलवाड़ा. सर्दी की दस्तक के साथ ही मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है, दिन में हल्की गर्मी और रात व सुबह के समय ठंड बढ़ने से सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और सांस संबंधी परेशानियां बढ़ने लगी हैं. भीलवाड़ा के सबसे बड़े अस्पताल में भी मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी अस्पताल में आउटडोर में मरीज की संख्या बढ़ रही है ऐसे में बदलते मौसम के दौरान लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. पुरानी कहावत है कि आती और जाती सर्दी सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है. इस दौरान शरीर को बदलते तापमान के अनुसार ढलने में समय लगता है.

ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी बीमारी की वजह बन सकती है, खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में अधिक सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. सुबह और शाम ठंड बढ़ने से सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है. ऐसे में बदलते मौसम के दौरान सभी लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को लेकर अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए क्योंकि मौसम में अचानक बदलाव का असर सबसे ज्यादा इन पर पड़ता है.

ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचाना चाहिए

सर्दी के मौसम में थोड़ी सी सावधानी बरतकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है. इसके लिए सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनें और ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचें. शरीर को गर्म रखने के साथ खानपान पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है. भोजन में हरी सब्जियां, मौसमी फल और पौष्टिक चीजें शामिल करें. पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और साफ-सफाई का ध्यान रखें, छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए उन्हें मौसम के अनुसार गर्म कपड़े पहनाएं. सुबह और शाम बाहर ले जाने से बचें तथा उनके खानपान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. बच्चों को ठंडी चीजों और ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचाना चाहिए. यदि बच्चे को लगातार खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.

इसी तरह बुजुर्गों को भी सुबह जल्दी और देर शाम ठंड में बाहर निकलने से बचना चाहिए. उन्हें गर्म कपड़े पहनने, पौष्टिक भोजन करने और पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है. अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को हाथों की सफाई रखनी चाहिए. वहीं अगर इस मौसम में खान-पान की बात की जाए तो डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि इस दौरान भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, दालें और पौष्टिक आहार शामिल करना चाहिए. शरीर को गर्म रखने के लिए ताजा और गर्म भोजन करें. सुबह नाश्ता जरूर करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, बच्चों और बुजुर्गों को हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक भोजन दें. बाहर की खुली चीजें, बासी भोजन और अत्यधिक ठंडी चीजों से बचें.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

November 04, 2026, 18:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj