Sports

वनडे मैच की पहली ही 3 गेंदों पर हैट्रिक, क्रिकेट का वो अमर रिकॉर्ड, जिसे कोई नहीं तोड़ पाया है

होमखेलक्रिकेट

ODI में पहली ही 3 गेंदों पर हैट्रिक, एक ऐसा अमर रिकॉर्ड जो कोई नहीं तोड़ पाएगा

Last Updated:November 06, 2026, 07:01 IST

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज चामिंडा वास दुनिया के इकलौेते ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने किसी एक वनडे मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने का कारनामा किया है. चामिंडा वास ने ये कीर्तिमान साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था.चामिंडा वास किसी एक वनडे मैच के पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं.ODI में पहली ही 3 गेंदों पर हैट्रिक, एक ऐसा अमर रिकॉर्ड जो कोई नहीं तोड़ पाएगाZoom श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर चामिंडा वास

नई दिल्ली: मॉडर्न-डे क्रिकेट में आज बल्लेबाजों का बोलबाला है. यदि कोई क्रिकेटर बनना चाहता है, तो उनमें से अधिकतर की पसंद बल्लेबाज बनना होता है. इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि आधुनिक होते क्रिकेट के इस खेल में पिचों से गेंदबाजों को बिल्कुल भी मदद नहीं मिलती है. सपाट पिच होने के कारण हर गेंद पर चौके-छक्के उड़ते हैं. कभी-कभी तो किसी गेंदबाज का पहला मैच ही उसका आखिरी मैच बन जाता है, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब क्रिकेट में गेंदबाजों का खौफ होता था.

ऐसा ही एक गेंदबाज श्रीलंका के चामिंडा वास थे. साधारण एक्शन वाले इस गेंदबाज के अंदर ऐसी प्रतिभा थी कि वह बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान करके रख देते थे. यही कारण है कि उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जो क्रिकेट इतिहास में शायद अमर हो गया है, क्योंकि जिस तरह की पिचों पर आज क्रिकेट मैच खेले जाते हैं, वहां तो चामिंडा वास का रिकॉर्ड टूटना असंभव सा लगता है. हालांकि, क्रिकेट के खेल में कुछ कहा नहीं जा सकता कि कब क्या हो जाए.

क्या है चामिंडा वास का रिकॉर्ड?

दरसअल, चामिंडा वास का यह रिकॉर्ड हैट्रिक से जुड़ा है. वैसे तो दुनियाभर के गेंदबाजों ने क्रिकेट के खेल में हैट्रिक लेने का कारनामा किया है, क्योंकि एक गेंदबाज के लिए हैट्रिक लेना एक बड़ी उपलब्धि होती है. कुछ गेंदबाजों ने तो डबल हैट्रिक भी ली है. डबल हैट्रिक में गेंदबाज लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेता है, लेकिन चामिंडा वास ने जो किया, वह सबसे अलग है.

बता दें कि चामिंडा वास दुनिया के इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने किसी वनडे मैच में पहले ही ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की थी. चामिंडा ने यह कारनामा साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था. इस हैट्रिक में उन्होंने पहला विकेट हन्नान सरकार का हासिल किया था, दूसरा विकेट मोहम्मद अशरफुल का था और तीसरा विकेट एहसान उल हक का था. इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर चामिंडा वास ने एक और विकेट भी लिया, जिससे पहले ही ओवर में बांग्लादेश का पूरा टॉप-ऑर्डर धराशाई हो गया था.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 06, 2026, 07:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj