Entertainment

बचपन वाली दिवाली को याद कर इमोशनल हुईं ‘अनुपमा’ की राही, बताया अब क्यों बदल गया त्योहार मनाने का अंदाज

Last Updated:November 06, 2026, 16:24 IST

Anupamaa Actress Adrija Roy Diwali Plans: टीवी शो ‘अनुपमा’ में राही का किरदार निभाने वाली अद्रिजा रॉय ने दिवाली से जुड़ी अपनी खास यादें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि बचपन में वह इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करती थीं, लेकिन अब उनके लिए अपनों के साथ समय बिताना सबसे ज्यादा मायने रखता है. इस साल अद्रिजा अपने पति विग्नेश और ससुराल वालों के साथ दिवाली मनाने को लेकर एक्साइटेड हैं.बचपन की दिवाली याद कर इमोशनल हुईं 'अनुपमा' की राही, बोलीं- बदल गया त्योहारZoom दिवाली का त्योहार बचपन में जितना खास लगता है, बड़े होने के बाद इसे मनाने का अंदाज भी उतना ही बदल जाता है. पहले जहां नए कपड़े, मिठाइयां और सजावट इस त्योहार की सबसे बड़ी खुशी होती थी, वहीं अब अपनों के साथ बिताया गया समय ज्यादा मायने रखता है. टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में राही का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अद्रिजा रॉय ने भी कुछ ऐसी ही यादें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि बचपन में वह दिवाली का बेसब्री से इंतजार करती थीं, लेकिन अब उनके लिए इस त्योहार का मतलब परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताना है.(फोटो साभार-instagram@adrija_roy_official)
दिवाली का त्योहार बचपन में जितना खास लगता है, बड़े होने के बाद इसे मनाने का अंदाज भी उतना ही बदल जाता है. पहले जहां नए कपड़े, मिठाइयां और सजावट इस त्योहार की सबसे बड़ी खुशी होती थी, वहीं अब अपनों के साथ बिताया गया समय ज्यादा मायने रखता है. टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में राही का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अद्रिजा रॉय ने भी कुछ ऐसी ही यादें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि बचपन में वह दिवाली का बेसब्री से इंतजार करती थीं, लेकिन अब उनके लिए इस त्योहार का मतलब परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताना है.(फोटो साभार-instagram@adrija_roy_official)

अद्रिजा रॉय ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि बचपन में वह दिवाली आने के दिन गिना करती थीं. त्योहार की तैयारियों को लेकर उनके मन में अलग ही एक्साइटमेंट रहती थी. उस समय दिवाली का मतलब खूब सारी खुशियां और त्योहार का इंतजार करना था. हालांकि, बड़े होने के साथ उनकी पसंद और त्योहार को देखने का नजरिया भी बदल गया है.(फोटो साभार-instagram@adrija_roy_official)

अद्रिजा के मुताबिक, अब उन्हें दिवाली पर शोर-शराबे और बड़ी तैयारियों से ज्यादा शांत और सुकून भरे पल पसंद हैं. उन्होंने कहा कि उम्र के साथ हमारी पसंद और उम्मीदें बदलती हैं. पहले वह सोचती थीं कि त्योहार पर उन्हें क्या मिलेगा, लेकिन अब उनका ध्यान इस बात पर रहता है कि वह अपनों के साथ क्या बांट सकती हैं.(फोटो साभार-instagram@adrija_roy_official)

अभिनेत्री ने कहा कि उनके लिए दिवाली का असली मजा परिवार और दोस्तों के साथ बातचीत करने, हंसने और वक्त बिताने में है. सजावट और रोशनी कुछ समय बाद हट जाती है, लेकिन अपनों के साथ बनाई गई यादें हमेशा रहती हैं. अब वह त्योहार को इसी नजरिए से देखती हैं.(फोटो साभार-instagram@adrija_roy_official)

इस साल अद्रिजा रॉय अपने पति विग्नेश और ससुराल वालों के साथ दिवाली मनाने को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि नए परिवार की परंपराओं का हिस्सा बनना उनके लिए खास है. साथ ही उन्हें अपनी कुछ परंपराएं इस परिवार में जोड़ने का भी मौका मिलेगा.(फोटो साभार-instagram@adrija_roy_official)

अद्रिजा इस बार दिवाली पर छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेना चाहती हैं. उनके लिए परिवार के साथ तैयार होना, त्योहार का खाना खाना और बिना समय देखे सबके साथ बैठकर बातें करना ही बड़ी खुशी है. वह चाहती हैं कि इस बार त्योहार के हर पल को अच्छे से जिएं.(फोटो साभार-instagram@adrija_roy_official)

टीवी इंडस्ट्री में काम करने को लेकर अद्रिजा ने बताया कि यहां हमेशा तय शेड्यूल के हिसाब से काम नहीं होता. कई बार शूटिंग और दूसरे कामों के बीच त्योहार के लिए ज्यादा समय निकालना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में उन्होंने जितना समय मिलता है, उसका पूरा आनंद लेना सीख लिया है.(फोटो साभार-instagram@adrija_roy_official)

अद्रिजा का मानना है कि परिवार के साथ बिना किसी रुकावट के बिताए गए कुछ घंटे भी किसी बड़े जश्न से कम नहीं होते. यादें बनाने के लिए पूरे दिन की छुट्टी का इंतजार करना जरूरी नहीं है. उनके मुताबिक, खुशियां मनाने के लिए सही समय का इंतजार करने के बजाय मिले हुए समय को खास बनाना चाहिए.(फोटो साभार-instagram@adrija_roy_official)

अद्रिजा ने सभी से अपील की कि वे अपने करीबियों से मिलें और परिवार के साथ समय बिताएं. उन्होंने कहा कि सालों बाद दिवाली की सजावट याद नहीं रहती, बल्कि उन लोगों के साथ बिताए पल याद रहते हैं, जो हमारी जिंदगी को खास बनाते हैं. बता दें कि अद्रिजा इन दिनों टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में राही का किरदार निभा रही हैं.(फोटो साभार-instagram@adrija_roy_official)

About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय हिंदी टीम का हिस्सा हूं. हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ेंFirst Published :

November 06, 2026, 16:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj