Rajasthan

मदन राठौड़ के बयान पर गोविंद सिंह डोटासरा का पलटवार, बोले- बीजेपी वाले आखिर चाहते क्या हैं, पायलट लट्ठ चलाएं?

Last Updated:November 06, 2026, 16:53 IST

Govind Singh Dotasara vs Madan Rathore : राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से तल्ख तेवर दिखाए हैं. डोटासरा ने यह तल्खी राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से उनके गमछे लहराने की आदत और सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयानों पर दिखाए हैं. डोटासरा ने सवाल किया कि बीजेपी वाले आखिर क्या चाहते हैं पायलट लट्ठ बजाएं. डोटासरा ने कि उनके गमछा लहराने से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को क्या तकलीफ है? जानें क्या है पूरा मामला. गोविंद सिंह डोटासरा बोले- बीजेपी वाले आखिर चाहते क्या हैं, पायलट लट्ठ चलाएं?Zoomगोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि उनके गमछा लहराने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को क्या तकलीफ है?

जयपुर. राजस्थान की सियासत में कांग्रेस नेता सचिन पायलट एक बार फिर से चर्चा में हैं. पायलट को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बीजेपी वाले आखिर चाहते क्या हैं? क्या सचिन पायलट लट्ठ चलाएं? वहीं डोटासरा ने राठौड़ की ओर से उनके गमछा लहराने पर दिए गए बयान का भी जवाब दिया है. डोटासरा ने गमछे को अपनी राजनीतिक पहचान से आगे गरीबों और किसानों की आवाज का प्रतीक बताते हुए राठौड़ से ही सवाल कर दिया कि आखिर उन्हें इससे तकलीफ क्या है?

दरअसल राठौड़ से गुरुवार को जयपुर में आयोजित ‘डायमंड स्टेट समिट राजस्थान’ में चर्चा के दौरान अशोक गहलोत और सचिन पायलट की ओर से बीजेपी पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर एक सवाल पूछा गया था. उसका जवाब देते हुए राठौड़ ने कहा था कि आरोप गहलोत ने लगाए होंगे पायलट नहीं. राठौड़ की इसी बात का जवाब देते हुए डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस में सब अच्छा है और जैसा सचिन पायलट ने कहा है सब बेहतर है. पायलट राजस्थान में हों या पंजाब में लगातार बीजेपी के खिलाफ खुलकर बोलते हैं. उन्होंने कहा कि सचिन पायलट संवैधानिक मर्यादाओं में रहते हुए बीजेपी की विचारधारा का विरोध करते हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को इससे क्या परेशानी है?वहीं डोटासरा का सभाओं में अक्सर लहाराए जाने वाला गमछा भी अब राजनीतिक बयानबाजी का हथियार बन गया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के गमछा लहराने पर कसे गए तंज के बाद उन्होंने इसका करारा जवाब दिया है. मदन राठौड़ ने डोटासरा के गमछा लहराने की आदत पर चुटकी लेते हुए कहा था कि उन्हें यह देखकर हंसी आती है. अब डोटासरा ने पलटवार करते हुए कहा कि उनका गमछा गरीबों और किसानों का प्रतीक है. वह गरीबों की आवाज बुलंद करने के लिए गमछा लहराते हैं. ऐसे में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को इससे क्या परेशानी है?

डोटासरा बोले- 70 फीसदी सरपंच कांग्रेस विचारधारा वाले जीते हैं
डोटासरा ने केवल पायलट और गमछे के मुद्दे पर ही जवाब नहीं दिया बल्कि राजस्थान के सियासी हालात को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा तंज कसते हुए कहा कि सब जानते हैं कि कौन कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. इस दौरान पंचायतीराज चुनाव को लेकर डोटासरा ने कांग्रेस के पक्ष में बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि तीसरे चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है. भले ही सरपंचों के चुनाव राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न पर नहीं होते हैं. लेकिन तीसरे चरण तक 70 प्रतिशत सरपंच कांग्रेस विचारधारा वाले जीते हैं. डोटासरा ने दावा किया कि चौथे चरण में कांग्रेस की बढ़त और आगे जाएगी. राहुल गांधी के दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम को लेकर डोटासरा ने कहा कि यह महत्वपूर्ण बैठक है. सभी नेता दिल्ली जा रहे हैं. वहां चर्चा और संवाद होगा. महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की जाएगी.About the Authorसंदीप राठौड़

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

November 06, 2026, 16:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj