Rajasthan

शाहपुरा में रास्ता बना गंदे पानी का तालाब, वार्ड 5-6 के ग्रामीण पानी में उतरे, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Last Updated:August 15, 2026, 20:16 IST

Rajasthan Waterlogging News: शाहपुरा के वार्ड नंबर 5 और 6 में आम रास्ते पर बरसाती और गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों में भारी रोष है. पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नाराज ग्रामीण पानी में उतरकर प्रदर्शन करने पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया. कुछ समय पहले शवयात्रा के गंदे पानी से होकर गुजरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला चर्चा में आया.

ख़बरें फटाफट

शाहपुरा में रास्ता बना गंदे पानी का तालाब, वार्ड 5-6 के ग्रामीण पानी में उतरेZoomशाहपुरा में जलभराव से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, VIDEO हुआ वायरल

जयपुर: जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 और 6 में लंबे समय से आम रास्ते पर जमा बरसाती और गंदे पानी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पानी के बीच उतरकर अनोखा प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हाथों में तिरंगा लेकर अपना विरोध दर्ज कराया.

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने दर्द बयां करते हुए सवाल उठाया कि देश को आजाद हुए 79 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी उन्हें बुनियादी और मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि देश तो अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हो गया, लेकिन उन्हें इस बदहाल गंदे पानी और जलभराव की समस्या से आखिर कब आजादी मिलेगी? वर्षों से बनी इस समस्या के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है.

सड़क हादसे के बाद वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोशइस आंदोलन के पीछे एक मुख्य वजह हाल ही में सामने आई एक दर्दनाक घटना रही. क्षेत्र में हाल ही में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, और उसकी अंतिम यात्रा (शवयात्रा) को मजबूरन इसी गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजारना पड़ा था. जब इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने एकजुट होकर सड़क पर उतरने का फैसला किया.

जल निकासी के अभाव में गड्ढों में बदल गई सड़कवार्ड 5 और 6 से गुजरने वाले इस मुख्य मार्ग पर जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है. इलाके में नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी और बरसाती पानी सीधे सड़क पर ही जमा रहता है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिसके कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा, लंबे समय तक गंदा पानी खड़ा रहने से क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है.

अधिकारियों के न पहुंचने पर बढ़ा तनावप्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मांग की कि एसडीएम, तहसीलदार और नगर परिषद आयुक्त तुरंत मौके पर आएं और उनकी समस्या सुनें. हालांकि, आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद शुरुआत में कोई जिम्मेदार बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा. इसके बाद नगर परिषद के सहायक अभियंता (AEN) को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों से समझाइश की. ग्रामीणों ने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे.

जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधानग्रामीणों के कड़े रुख को देखते हुए अंततः नगर परिषद की ओर से कार्रवाई की गई. JCB मशीन की मदद से अस्थायी रूप से पानी की निकासी कराई गई और मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन फिलहाल समाप्त कर दिया, लेकिन प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि पक्के समाधान की दिशा में काम नहीं हुआ तो उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 15, 2026, 20:16 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj