Sirohi Famous Markets: सिरोही के इन बाजारों में मिलता है सस्ता और शानदार सामान, शॉपिंग के लिए जरूर पहुंचें

Last Updated:October 19, 2026, 14:02 IST
Sirohi Famous Markets: सिरोही जिले में शॉपिंग के लिए कई शानदार बाजार हैं, जहां राजस्थानी कपड़ों, ज्वेलरी और हैंडीक्राफ्ट से लेकर शादी की खरीदारी तक के लिए बेहतरीन विकल्प मिलते हैं. माउंट आबू का तिब्बती मार्केट, शिवगंज का कपड़ा बाजार और आबूरोड का हाथ बाजार अपनी खासियतों और किफायती सामान के लिए मशहूर हैं. जानिए सिरोही के इन बाजारों में क्या-क्या मिलता है और खरीदारी के लिए कहां जाना चाहिए.
सिरोही जिले में कई प्रसिद्ध बाजार हैं, जहां आप राजस्थानी कपड़े, ज्वेलरी के अलावा हस्तशिल्प और रोजमर्रा की जरूरत के सामान को सही दाम पर खरीद सकते हैं. हिल स्टेशन आबूराज के तिब्बती मार्केट में शॉपिंग के लिए देश भर से पर्यटक यहां पहुंचते है. यहां रेडीमेड कपड़ों के अलावा सर्दियों के लिए खास स्वीट, जैकेट, शॉल समेत कई तरह सामान अलग अलग वैरायटी में मिल जाता है. यहां शॉपिंग के लिए आपको नक्की लेक चौराहे से सनसेट पॉइंट मार्ग पर आना पड़ेगा. यहां का माहौल एक फ्ली-मार्केट जैसा है, जहां अधिकांश दुकानों पर कपड़े ‘फिक्स रेट’ (निश्चित दाम) पर मिलते हैं, लेकिन यहां आपको अच्छी क्वालिटी का सामान मिल जाता है.
हिल स्टेशन आबूराज की नक्की लेक के किनारे बना ये मार्केट अपनी यूनिक चीजों के लिए पहचाना जाता है. यहां आप हैंडमेड आईटम के अलावा, राजस्थानी कपड़े, एयर गन के अलावा कई तरह की एंटीक चीजें भी खरीद सकते है. नक्की झील के किनारे रात के समय इस बाजार की रौनक देखने को मिलती है. यहां काफी संख्या में पर्यटक घूमने और खरीदारी करने आते हैं.
जिले के शिवगंज शहर का बाजार कपड़ों की खरीदारी के लिए खास पहचाना जाता है. अधिकांश लोग यहां शादी के लिए खरीदारी के लिए पहुंचते हैं. भारी मात्रा में कपड़े के थान, विभिन्न प्रकार की साड़ियां, लेडीज सूट, शेरवानी और फैंसी ड्रेस मटेरियल आदि सामान अच्छे दाम में मिल जाते है. यहां का आरके कॉम्प्लेक्स एक प्रमुख शॉपिंग हब के रूप में पहचाना जाता है.
Add as Preferred Source on Google
जिले का सबसे बड़ा शहर होने के साथ ही आबूरोड को हिल स्टेशन माउंट आबू का प्रवेश द्वार माना जाता है. यहां रेलवे स्टेशन के आसपास मुख्य बाजार फैला हुआ है. आसपास के गांवों के अलावा कई कस्बों से भी लोग यहां खरीदारी करने आते हैं. इस बाजार में कपड़े (पारंपरिक राजस्थानी और रेडीमेड गारमेंट्स), फुटवियर, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और दैनिक घरेलू उपयोग का सारा सामान आसानी से मिल जाता है.
आबूरोड रेलवे स्टेशन से गांधीनगर ओवरब्रिज से डीजल शेड रोड तक के मार्ग पर हर महीने की 14 तारीख को जयपुर के हटवाड़ा बाजार की तर्ज पर हाथ बाजार लगता है. इसमें कम दाम में हर तरह का सामान लोगों को मिल जाता है. इस बाजार में स्थानीय व्यापारियों के अलावा गुजरात के पालनपुर, मेहसाणा समेत दूरदराज से व्यापारी अपना माल बेचने आते है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
October 19, 2026, 14:02 IST



