ड्रेसिंग रूम की बात लीक करने वाले मोहम्मद रिजवान को मिली राहत, घरेलू क्रिकेट में खेलने की मिली छूट

होमखेलक्रिकेट
रिजवान-इमाम को मिली राहत, पीसीबी ने घरेलू क्रिकेट में दिया खेलने की मंजूरी
Last Updated:October 19, 2026, 13:00 IST
इंग्लैंड दौरे पर ड्रेसिंग रूम की बातों को लीक और ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में जांच के बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बड़ी राहत मिली है. इन दोनों खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में खेलने की मंजूरी मिल गई है.मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. ऑनलाइन सट्टेबाजी, जुए और ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक करने के आरोपों की जांच के बीच दोनों को घरेलू क्रिकेट में खेलने की मंजूरी मिल गई है. पीसीबी ने दोनों को प्रेसिडेंट्स कप फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी है.
सुई सदर्न गैस पाइपलाइन्स लिमिटेड टीम के डायरेक्टर और मुख्य कोच मोहम्मद हफीज ने पुष्टि की है कि उन्हें पीसीबी के घरेलू विभाग से एक ईमेल प्राप्त हुआ है जिसमें रिजवान को 19 अक्टूबर से खेलने के लिए मंजूरी दी है. हफीज ने कहा कि टूर्नामेंट का पांचवां दौर सोमवार को शुरू हुआ और रिजवान के SNGPL टीम की कप्तानी करने की उम्मीद है.
बीच सीरीज रिजवान-इमाम को बुलाया गया था वापस
बता दें कि अगस्त में पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी. इस दौरे पर सीरीज के बीच में ही रिजवान और इमाम को इंग्लैंड से वापस बुलाया गया था. इंग्लैंड से वापसी के साथ ही दोनों को पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में खेलने से भी बैन कर दिया गया. दोनों खिलाड़ियों पर ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक होने के कथित मामलों और ऑनलाइन सट्टेबाजी व जुए से जुड़े होने का आरोप लगा था.
इसे लेकर पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम सेल द्वारा जांच कमिटी बनाई. रिजवान पूछताछ के लिए इस एजेंसी के सामने दो बार पेश हुए. जांच की इस प्रक्रिया में रिजवान और इमाम के फोन और उनके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी जब्त कर लिए गए थे, जो अभी भी जांच एंजेसी के पास है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रिजवान और इमाम को जल्द ही नेशनल टीम के लिए भी खेलने का मौका मिल सकता है. पाकिस्तान की टीम फिलहाल अपने देश में इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय सीरीज में खेल रही है.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 19, 2026, 13:00 IST



