Rajasthan

डॉक्टर की कुर्सी पर बैठा मिला सांप, इलाज कराने पहुंचे मरीजों के छूटे पसीने, फिर हुआ ऐसा रेस्क्यू

Last Updated:June 30, 2026, 19:55 IST

Pali Hindi News: एक अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डॉक्टर के कक्ष में उनकी कुर्सी पर फन फैलाए एक सांप बैठा दिखाई दिया. सांप को देखते ही अस्पताल स्टाफ और इलाज के लिए पहुंचे मरीजों में दहशत फैल गई. सुरक्षा की दृष्टि से कमरे को तुरंत खाली कराया गया और वन्यजीव रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया. इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना के कारण कुछ समय के लिए अस्पताल की नियमित गतिविधियां प्रभावित रहीं. बारिश और मानसून के मौसम में सांपों के रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं.

ख़बरें फटाफट

पाली: आप बीमारी से कराहते हुए अस्पताल पहुंचते हैं. इस उम्मीद में कि डॉक्टर साहब बैठेंगे, नब्ज पकड़ेंगे और दर्द से निजात दिलाएंगे. लेकिन जैसे ही आप डॉक्टर के केबिन का दरवाजा खोलते हैं, तो रूह कांप जाती है! क्योंकि वहां डॉक्टर की सीट पर जीवन बचाने वाला मसीहा नहीं… बल्कि जीवनलीला समाप्त करने वाला साक्षात ‘काल’ फन फैलाए बैठा है! जी हां, कुछ ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा देखने को मिला राजस्थान के पाली जिले में, जहां अस्पताल की ओपीडी में अचानक डॉक्टर की कुर्सी पर ‘नागराज’ आकर बैठ गए. जिससे मरीजों में एक बार डर का माहौल बन गया. बाद में मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने सांप को पकडा तब कही लोगो ने राहत की सास ली. मगर मन में सभी के आज भी यह डर बना हुआ है कि पाली में कुछ बारिशों के बाद अब सांपो का बिलो से बाहर निकलकर अस्पताल तक पहुंचना मरीजों की जान के लिए खतरा बन रहा है.

राजस्थान के पाली जिले से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां के सबसे बड़े बांगड़ शासकीय अस्पताल में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर के केबिन में एक खतरनाक सांप कुर्सी पर कुंडली मारकर बैठ गया. हालांकि इस घटना ने सभी की चिंता को बढाने का काम किया है कि आखिर कुछ बारिशों में यह हाल है तो आने वाले मानसून में लोगो का क्या हाल होगा अगर इस तरह से अस्पताल में सांप रेंगते हुए पहुंच जाएंगे तो.

मरीज कर रहे थे डॉक्टर का इंतजार, कुर्सी पर बैठा था ‘काल’दरअसल, बांगड़ हॉस्पिटल के रूम नंबर 120 में हड्डी रोग विशेषज्ञ और हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार मरीजों को देखते हैं. मंगलवार सुबह का वक्त था और ओपीडी के बाहर मरीजों की भारी भीड़ अपनी बारी का इंतजार कर रही थी. डॉक्टर साहब के आने में कुछ ही देर बाकी थी, तभी लाइन में खड़े एक मरीज की नजर केबिन के अंदर डॉक्टर की खाली कुर्सी पर पड़ी. मरीज ने जैसे ही अंदर झांका, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. डॉक्टर की गद्देदार कुर्सी पर कोई इंसान नहीं, बल्कि एक बड़ा सा सांप फन फैलाए बिल्कुल ‘साहब’ की मुद्रा में बैठा हुआ था.

चिल्लाने लगे मरीज, ओपीडी में मची भगदड़सांप को देखते ही मरीज के हलक से जान निकल गई और वह जोर-जोर से “सांप.. सांप..” चिल्लाने लगा. मरीज की आवाज सुनकर लाइन में खड़े अन्य मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए पीछे की तरफ भागने लगे. पल भर में ही अस्पताल का वह हिस्सा पूरी तरह खाली हो गया.

स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू, तब जाकर लौटी सांसेंमामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन को तुरंत इसकी सूचना दी गई. बिना वक्त गंवाए प्रबंधन ने स्थानीय स्नेक कैचर (सर्प विशेषज्ञ) को फोन घुमाया. मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ डॉक्टर की कुर्सी से उस जहरीले सांप का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित एक डिब्बे में बंद कर लिया. सांप के पकड़े जाने के बाद ही अस्पताल प्रशासन और वहां मौजूद सैकड़ों मरीजों ने राहत की सांस ली. स्नेक कैचर ने बताया कि सांप को अस्पताल परिसर से दूर ले जाकर सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया गया है.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj