Rajasthan

Aaj Ka Tula Rashifal I तुला राशि वालों के सामने आज आएगा नया अवसर, एक फैसला तय करेगा आगे का रास्ता

Last Updated:September 28, 2026, 16:19 IST

Aaj Ka Tula Rashifal 29 September 2026: तुला राशि वालों के लिए 29 सितंबर का दिन रिश्तों, साझेदारी और कारोबार के लिहाज से खास रहने वाला है. नए संपर्क और डील के प्रस्ताव सामने आ सकते हैं, लेकिन किसी भी समझौते में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. प्रेम और पारिवारिक जीवन में बातचीत से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी, आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतें और हनुमान जी की पूजा करना शुभ रहेगा.

आज का तुला राशिफल 29 सितंबर 2026 (Aaj Ka Tula Rashifal). तुला राशि के जातकों के लिए 29 सितंबर यानी आज का दिन रिश्तों, साझेदारी और कामकाज में संतुलन बनाए रखने वाला रहेगा. आज चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में रहेंगे. सप्तम भाव का संबंध साझेदारी, व्यापारिक समझौते, निजी रिश्तों और जीवनसाथी से होता है. ऐसे में आज आपका ध्यान लोगों से जुड़ने और अपने संबंधों को बेहतर बनाने पर रहेगा.

अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज नए संपर्क बनने के योग बन रहे है।आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और उसके साथ भविष्य में व्यापार को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है. नई डील या साझेदारी का प्रस्ताव भी आज आपके सामने आ सकता है लेकिन किसी भी समझौते को लेकर जल्दबाजी करने से बचें. शर्तों और जरूरी कागजात को अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही कोई वादा करें. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. टीम के साथ मिलकर काम करने से किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में मदद मिल सकती है.

आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती हैआर्थिक स्थिति की बात करें तो आज धन से जुड़े मामलों में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। व्यापार में किसी नए व्यक्ति से भविष्य में आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती है. साझेदारी में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लेना आज जरूरी रहेगा. किसी के कहने मात्र से पैसा लगाने से बचें और बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें. प्रेम और पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन रिश्तों के लिए सकारात्मक रह सकता है. प्रेम संबंधों में बातचीत से पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है. स्वास्थ्य की बात करें तो आज मानसिक तनाव से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें.

आज का अचूक उपायआज मंगलवार का शुभ दिन है जो भगवान हनुमान को समर्पित होता है इसलिए आज हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और लाल पुष्प अर्पित करें ‌। यह उपाय करने से धन और कार्य में आपात सफलता मिलेगी .

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

September 28, 2026, 16:19 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj