Multibagger Stock। MIC Electronics share Return। Share Market। high return share

Last Updated:April 02, 2026, 11:06 IST
Multibagger Share : मल्टीबैगर स्टॉक एमआईसी इलेक्ट्रोनिक्स में आज जोरदार तेजी आई है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसे ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन से लगभग ₹2.12 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ है. इस खबर के बाद स्टॉक में जोरदार हलचल देखी जा रही है.
ख़बरें फटाफट

आज भी यह मल्टीबैगर शेयर तीन फीसदी चढ़कर 32.40 रुपये पर कारोबार कर रहा है.
नई दिल्ली. शेयर बाजार में कुछ ‘छुपे रुस्तम’ शेयर होते हैं जो निवेशकों की तकदीर बदल देते हैं. ऐसा ही एक स्टॉक है एमआईसी इलेक्ट्रोनिक्स. कभी महज 70 पैसे की कीमत पर मिलने वाला यह शेयर आज ₹32 के पार निकल चुका है. बीते 5 वर्षों में इस मल्टीबैगर शेयर ने जो दौड़ लगाई है, उसने बड़े-बड़े दिग्गजों को हैरान कर दिया है. अब भारतीय रेलवे से एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिलने के बाद एमआईसी इलेक्ट्रोनिक्स शेयर फिर से उछला है. पिछले कारोबारी सत्र में इसमें पांच फीसदी का अपर सर्किट लगा था और आज भी यह हरे निशान में ट्रेड कर रहा है.
पिछले कुछ समय से एमआईसी इलेक्ट्रोनिक्स शेयर में मुनाफावसूली और बिकवाली का दौर चल रहा था. लेकिन जैसे ही खबर आई की कंपनी को रेलवे से नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है तो निवेशक इस शेयर को खरीदने को टूट पड़े. नतीजा यह हुआ कि इसमें 5% का अपर सर्किट लग गया और यह बुधवार को ₹31.46 के स्तर पर बंद हुआ. आज, गुरुवार 2 अप्रैल को भी इस मल्टीबैगर शेयर में तेजी है और यह करीब तीन फीसदी चढ़कर 32.40 रुपये पर कारोबार कर रहा है.
रेलवे से मिला है कांट्रेक्ट
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसे ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन से लगभग ₹2.12 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ है. इस कांट्रैक्ट के तहत कंपनी को संबलपुर डिवीजन के स्टेशनों पर कोच इंडिकेशन बोर्ड (CIB) और ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड (TIB) लगाने हैं. यह काम अगले 6 महीने में पूरे करने है. एमआईसी इलेक्ट्रोनिक्स को रेलवे से मिला यह कोई पहला ऑर्डर नहीं है. इसी साल फरवरी में कंपनी ने हावड़ा डिवीजन से ₹45 करोड़ का एक ऑर्डर हासिल किया था. इसके अलावा, फिरोजपुर डिवीजन से भी कंपनी को ₹1.45 करोड़ का काम मिला था. लगातार मिल रहे ये कॉन्ट्रैक्ट्स इशारा करते हैं कि कंपनी का भविष्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में काफी उज्ज्वल है.
पांच साल में ₹1 लाख के बना दिए ₹48 लाख
एमआईसी इलेक्ट्रोनिक्स ने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को मालामाल कर दिया है. पांच साल में इस ने मल्टीबैगर शेयर ने करीब 4700 फीसदी रिटर्न दिया है और 70 पैसे के भाव से बढ़कर अब 32 रुपये के पार हो गया है. अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस कंपनी में ₹1 लाख लगाए होते और उसे होल्ड किया होता तो आज उस निवेश की वैल्यू बढ़कर लगभग ₹48 लाख हो गई होती. हालांकि, पिछले 6 महीनों में इस शेयर की कीमत 46% फीसदी गिरी है. साल 2026 में अब तक यह इस शेयर की कीमत 23 फीसदी गिरी है.
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 02, 2026, 11:06 IST



