Rajasthan

Actor Journey: कभी स्कूल में कविता सुनाने से डरते थे लवकुमार, आज बॉलीवुड और राजस्थानी फिल्मों में कर रहे हैं एक्टिंग

Last Updated:September 18, 2026, 08:55 IST

Actor Love Kumar Success Journey: करौली के लव कुमार ने बचपन में स्कूल के मंच से शुरू हुआ अभिनय का सफर बड़े पर्दे तक पहुंचाया है. कभी 26 जनवरी के कार्यक्रम में ‘मछली जल की रानी है’ कविता सुनाने में झिझकने वाले लव ने अभिनय के जुनून के चलते CA की पढ़ाई छोड़कर रंगमंच को करियर बना लिया. जयपुर के रविंद्र मंच और जवाहर कला केंद्र में करीब 5-6 साल थिएटर करने के बाद उन्हें 2015 में शॉर्ट फिल्म ‘Decision’ में काम करने का मौका मिला. इसके बाद उन्होंने राजस्थानी रीजनल फिल्मों के साथ बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी काम किया. अभिनेता राजकुमार राव के साथ ‘हीट’ फिल्म में काम कर चुके लव अब अलग-अलग किरदार निभाना चाहते हैं. वह मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी से प्रभावित हैं.

कभी स्कूल के मंच पर 26 जनवरी के कार्यक्रम में ‘मछली जल की रानी है’ कविता सुनाने को लेकर झिझकने वाला करौली का बेटा आज बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बना रहा है. हम बात कर रहे हैं करौली के रहने वाले लव कुमार की, जिन्होंने अभिनय के जुनून के आगे CA की पढ़ाई तक छोड़ दी और इसी क्षेत्र को अपना करियर बनाने का फैसला किया. लव कुमार आज राजस्थानी रीजनल फिल्मों के साथ बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके हैं. वह अभिनेता राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘हीट’ में काम करने का अनुभव भी साझा कर चुके हैं.

लव कुमार बताते हैं कि एक्टिंग का बीज उनके मन में बचपन में ही पड़ गया था. उन्हाेंने बताया कि  एक बार 26 जनवरी के मौके पर स्कूल में उन्हें मंच पर कविता सुनाने का मौका मिला. कविता थी मछली जल की रानी है. उस समय मंच पर जाने को लेकर वह थोड़े झिझके जरूर, लेकिन शायद उन्हें भी नहीं पता था कि यही छोटा-सा मंच उनके जीवन की दिशा बदलने वाला है. अभिनय की दुनिया में यहां तक पहुंचने के पीछे बचपन के शौक, थिएटर के वर्षों के अनुभव और अपने सपने के लिए लगातार की गई मेहनत की लंबी कहानी है.  शादी-पार्टियों में अपने चाचा को डांस करते देखकर उनका आकर्षण और बढ़ता गया. चाचा के पास फिल्मों और गानों की CDs का बड़ा कलेक्शन था. लव कुमार रोजाना उन गानों को सुनते और देखते थे. शुरुआत डांस से हुई और धीरे-धीरे यही शौक ड्रामा और अभिनय में बदल गया. स्कूल में पहला ड्रामा करने के बाद लव कुमार को खूब सराहना मिली. इसके बाद मंच से उनका रिश्ता लगातार मजबूत होता चला गया. ड्रामा और डांस में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें वरिष्ठ IAS अधिकारी नीरज के. पवन से भी तीन बार सम्मान मिला.

दसवीं के बाद परिवार ने उन्हें पढ़ाई के लिए सीकर भेजा, जहां उन्होंने प्रिंस एकेडमी से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद जयपुर में उन्होंने CA की तैयारी और ग्रेजुएशन शुरू किया. लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ उनका मन रंगमंच में ज्यादा रमने लगा. परिवार को बिना बताए उन्होंने थिएटर करना भी शुरू कर दिया. जयपुर के रविंद्र मंच और जवाहर कला केंद्र में करीब 5 से 6 साल तक थिएटर किया. इस दौरान उन्होंने कई नाटकों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं.

Add as Preferred Source on Google

रंगमंच के बाद फिल्मों की दुनिया में कदम रखने का मौका उन्हें साल 2015 में मिला. उन्हें ‘Decision’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म में रोल मिला. फिल्म की शूटिंग पुष्कर में हुई थी और इसे फिल्म फेस्टिवल के लिए तैयार किया गया था.लव कुमार बताते हैं कि इस फिल्म में भूमिका छोटी थी, लेकिन उनके लिए उसका महत्व बहुत बड़ा था. फिल्म के लिए हुई दो दिन की वर्कशॉप में उन्हें अभिनय और कैमरे के सामने काम करने की कई बारीकियां सीखने को मिलीं. लव कुमार कहते हैं कि उन्हें अभिनय में सबसे ज्यादा मजा अलग-अलग तरह के किरदार निभाने में आता है. वह एक ही तरह की भूमिका तक सीमित नहीं रहना चाहते. हर नए किरदार के साथ खुद को अलग तरह से ढालना और नए अनुभव लेना उन्हें पसंद है. बॉलीवुड में वह मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी से खास तौर पर प्रभावित हैं. इन कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करना उनका सपना है.

थिएटर से शुरू हुआ यह सफर अब फिल्मी पर्दे तक पहुंच चुका है. लव कुमार राजकुमार राव के साथ ‘हीट’ फिल्म में काम कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने राजस्थानी रीजनल सिनेमा में भी अलग-अलग किरदार निभाए हैं. स्टेज ऐप पर उनके ‘भवानी’ और ‘श्याम सुंदर पालीवाल’ जैसे प्रोजेक्ट भी आ चुके हैं. अभिनय के क्षेत्र में आने वाले युवाओं को लव कुमार की सलाह है कि सबसे पहले अपने हुनर और क्राफ्ट पर काम करें. शुरुआत में रास्ता साफ दिखाई नहीं देता, लेकिन मेहनत और लगातार प्रयास से रास्ते बनते जाते हैं. उनका कहना है कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मेहनत सबसे जरूरी है. अगर किसी चीज को पाने की ठान ली जाए और उसके लिए लगातार प्रयास किया जाए, तो मुश्किलें धीरे-धीरे कम होती जाती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 18, 2026, 08:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj