Entertainment

नहीं रहीं एक्ट्रेस अनन्या राज, 27 की उम्र में ली आखिरी सांस, नींद में ही दुनिया को कहा अलविदा

Last Updated:August 16, 2026, 22:17 IST

एक्ट्रेस अनन्या राज के निधन से सिनेमा जगत में मातम पसर गया है. वे सिर्फ 27 साल की थीं. एक्ट्रेस के परिवार ने बताया कि वे लंबे वक्त से बीमारी से जूझ रही थीं. उन्होंने 15 जुलाई की सुबह नींद में अंतिम सांस ली. दर्शक उन्हें ‘7 आवर्स टू गो’, ‘घोस्ट’ और ‘थग्गेदे ले’ जैसी हिंदी और तेलुगू फिल्मों में देख चुके हैं.

ख़बरें फटाफट

नहीं रहीं एक्ट्रेस अनन्या राज, 27 की उम्र में ली आखिरी सांसZoomएक्ट्रेस ने हिंदी और तेलुगू फिल्मों में काम किया था.

नई दिल्ली: एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके परिवार ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी करके जानकारी दी. एक्ट्रेस अनन्या राज ने ‘7 आवर्स टू गो’, ‘घोस्ट’ और ‘थग्गेदे ले’ जैसी हिंदी और तेलुगू फिल्मों में काम किया था. परिवार की मानें, तो 15 जुलाई की सुबह नींद में ही अनन्या ने शांति में अंतिम सांस ली. उन्होंने बताया कि वे एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक दिक्कतों से जूझ रही थीं.

अनन्या राज के परिवार ने 15 अगस्त को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट करके बताया कि वे लंबे समय से अपनी सेहत से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रही थीं. स्टेटमेंट में लिखा, ‘यह अनन्या का परिवार है. बहुत दुख के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की सुबह अनन्या का निधन हो गया. सोते समय शांति से उनका निधन हुआ. वे एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक परेशानी से गुजर रही थीं. उन्होंने उनसे उबरने के लिए एक योद्धा की तरह लड़ाई लड़ी.’ परिवार ने एक्ट्रेस की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बारे में और जानकारी नहीं दी.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़परिवार ने अनन्या की हिम्मत और जज्बे को याद करते हुए कहा, ‘वह मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और रानी की तरह जीती थीं. बच्ची, तुम्हारी कमी बहुत खलेगी.’ उनके परिवार ने लोगों से एक्ट्रेस के लिए प्रार्थना करने और दुख की इस घड़ी में उन्हें प्राइवेसी देने का भी अनुरोध किया. फैमिली ने आखिर में कहा, ‘हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने के अपील करते हैं.

फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ से किया था डेब्यूअनन्या राज मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी थीं. उन्होंने अपने करियर के दौरान फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया. उन्होंने 2016 की फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद, एक्ट्रेस 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘द फाइनल एग्जिट’ में नजर आईं. 2019 में वे हॉरर फिल्म ‘घोस्ट’ में दिखीं. अनन्या बड़े पर्दे पर काम करने के अलावा कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 16, 2026, 22:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj