पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद अलका याग्निक का वीडियो वायरल, व्हीलचेयर पर आईं नजर, हालत देख फैंस को हुई चिंता

Last Updated:June 25, 2026, 08:23 IST
सुरों की मल्लिका अलका याग्निक हाल ही में पद्म भूषण सम्मान से नवाजी गईं. अब उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जो हर किसी को भावुक कर रहा है. राष्ट्रपति भवन से वायरल वीडियो में अलका काफी कमजोर और व्हीलचेयर पर बैठी दिखाई दे रही हैं, जहां एक शख्स उन्हें सहारा दे रहा है. अपनी जादुई आवाज से दशकों तक दिलों पर राज करने वाली सिंगर को इस हालत में देखकर करोड़ों चाहने वाले फैंस चिंता में आ गए हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
सिंगर अल्का याग्निक को पद्म भूषण से किया गया सम्मानित.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याग्निक का सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने उनके करोड़ों फैंस को चिंता में डाल दिया है. हाल ही में नई दिल्ली में वह पद्म भूषण सम्मान से नवाजी गईं और अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह व्हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही हैं. वह काफी कमजोर दिख रही हैं और एक शख्स उन्हें सहारा देकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है. सुरों की मल्लिका को इस हालत में देखकर इंटरनेट पर उनके चाहने वाले भावुक हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.
जैसे ही अलका याग्निक का यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, उनके चाहने वाले परेशान होने लगे और हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक फैन ने लिखा, ‘मैं अलका याग्निक जी के अच्छे स्वास्थ्य और हौसले की कामना करता हूं. भगवान उन्हें इस मुश्किल वक्त से निकलने की ताकत दें और वह जल्द ही पूरी तरह सेहतमंद होकर हमारे बीच लौटें’. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ईश्वर मैम को जल्दी ठीक करें, हम सब उन्हें फिर से किसी म्यूजिक शो में गाते हुए देखना चाहते हैं.’
Wishing Alka Yagnik strength, comfort, and a smooth recovery. May she regain her health soon and return to full mobility and good health. pic.twitter.com/22jkpDZtOP



