Rajasthan

Khatu Shyamji Ekadashi | Khatu Shyamji Nirjala Ekadashi 2026

Last Updated:June 25, 2026, 08:51 IST

Khatu Shyamji Ekadashi: सीकर के खाटू श्याम जी में निर्जला एकादशी पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने फाल्गुनी मेले जैसी विशेष व्यवस्थाएं की हैं. रींगस से खाटू रोड को केवल पदयात्रियों के लिए आरक्षित कर खाटू कस्बे में नो व्हीकल जोन लागू किया गया है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को सुगमता से दर्शन कराने के लिए बाबा श्याम के मंदिर के पट लगातार 24 घंटे खुले रहेंगे. गर्मी को देखते हुए पीने के पानी और अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं.

ख़बरें फटाफट

निर्जला एकादशी पर रात-दिन होंगे खाटू श्याम जी के दर्शन, जानिए ट्रैफिक प्लानZoomKhatu Shyamji Nirjala Ekadashi 2026

Khatu Shyamji Ekadashi: सीकर जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम जी में आज निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ने जा रहा है. आज और कल देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं के खाटू पहुंचने की पूरी संभावना है. निर्जला एकादशी पर होने वाली इस भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मंदिर कमेटी ने सुरक्षा व दर्शन के विशेष इंतजाम किए हैं. इस बार एकादशी की व्यवस्थाओं को बिल्कुल वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले की तर्ज पर अंतिम रूप दिया गया है ताकि आने वाले श्याम भक्तों को बाबा के दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बड़े कदम उठाए हैं. इसके तहत रींगस से खाटू श्याम जी जाने वाले मुख्य मार्ग को पूरी तरह से केवल पदयात्रियों के लिए आरक्षित कर दिया गया है. इस मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. इसके साथ ही खाटू कस्बे के भीतर भी पूरी तरह से ‘नो व्हीकल जोन’ लागू किया गया है ताकि पैदल चलने वाले भक्तों को भीड़ के कारण असुविधा न हो. सभी प्रकार के वाहनों को कस्बे के बाहर तय पार्किंग स्थलों पर ही रोका जा रहा है.

24 घंटे खुले रहेंगे बाबा श्याम मंदिर के पट, भक्तों को मिलेगी बड़ी राहतनिर्जला एकादशी के इस विशेष और पवित्र अवसर पर बाबा श्याम के दर्शन के लिए मंदिर के पट लगातार 24 घंटे खुले रखने का निर्णय लिया गया है. मंदिर के पट बिना रुके खुले रहने से देर रात और अलसुबह आने वाले श्रद्धालु भी कतारों में लगकर सुगमता से बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे. चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए दर्शन लाइनों में छांव, ठंडे पानी और प्राथमिक चिकित्सा की भी विशेष व्यवस्था की गई है. प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं और अनुशासन का पालन करने की अपील की है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj