Rajasthan

पानी की बोतल को लेकर हुआ झगड़ा, छात्रा ने मार दिया चाकू! फिर जो हुआ देखकर सभी दंग

विक्रम जागरवाल/बीकानेर. बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ क्षेत्र से सामने आई यह खबर शिक्षा व्यवस्था और स्कूल परिसरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. छत्तरगढ़ के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजासर भाटिया में दो छात्राओं के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब पानी की बोतल को लेकर कहासुनी के बाद चाकूबाजी की घटना हो गई. इस घटना में एक बालिका को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे तुरंत उपचार के लिए छत्तरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्कूल परिसर में हुई इस वारदात से छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय यह बन गया है कि आखिर एक मामूली विवाद इतनी बड़ी हिंसा में कैसे बदल गया. स्कूल जैसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर चाकू का इस्तेमाल होना प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारियों पर भी सवाल खड़े करता है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि अभी तक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन परिवाद मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद, चाकूबाजी तक पहुंचा मामलाप्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजासर भाटिया में पढ़ने वाली कक्षा 11वीं की एक छात्रा और कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्रा के बीच पानी की बोतल को लेकर विवाद हो गया. शुरुआत में यह विवाद आपसी कहासुनी तक सीमित था, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कक्षा 11वीं की छात्रा ने कक्षा 12वीं की छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में 12वीं कक्षा की छात्रा को गंभीर चोटें आईं.

घटना के समय स्कूल में मौजूद अन्य छात्राएं और स्टाफ अचानक हुई इस हिंसा से घबरा गए. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घायल छात्रा को तुरंत स्कूल से बाहर निकालकर छत्तरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया. डॉक्टरों के अनुसार छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

अस्पताल में उपचार, पुलिस कार्रवाई का इंतजारघायल छात्रा का छत्तरगढ़ अस्पताल में उपचार कराया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले पर नजर बनाए हुए है. हालांकि अब तक पुलिस थाने में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित परिवाद दर्ज नहीं कराया गया है. इसी वजह से अभी तक औपचारिक मामला दर्ज नहीं हो पाया है.

छत्तरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना मिली है, लेकिन जब तक पीड़ित पक्ष की ओर से परिवाद नहीं दिया जाता, तब तक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जैसे ही परिवाद प्राप्त होगा, पुलिस तत्काल मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी.

स्कूल परिसर की सुरक्षा पर उठे सवालइस घटना ने स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है. अभिभावकों का कहना है कि स्कूल के भीतर चाकू जैसी वस्तु का पहुंचना ही बड़ी लापरवाही को दर्शाता है. वहीं स्थानीय लोग और अभिभावक यह भी सवाल उठा रहे हैं कि छात्रों के बीच बढ़ते तनाव और हिंसक प्रवृत्ति को रोकने के लिए स्कूल प्रशासन की क्या भूमिका है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj