Health

फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, इम्यूनिटी-हार्ट को बनाता है मजबूत, जानें खाने का तरीका

Last Updated:June 19, 2026, 21:26 IST

शरीफा एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है. यह न केवल अपने मीठे स्वाद और मुलायम गूदे के लिए पसंद किया जाता है, बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद माना जाता है. पोषक तत्वों से भरपूर यह फल शरीर को ऊर्जा देने के साथ कई लाभ पहुंचाता है, जिस बारे में इस लेख में आप जानेंगे.

ख़बरें फटाफट

इम्यूनिटी-हार्ट को बनाता है मजबूत, जानें इस हरे फल को खाने के फायदेZoom

प्रकृति ने हमें ऐसे कई फल दिए हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और शरीफा उनमें से एक है. इसे सीताफल और शुगर एप्पल भी कहा जाता है. इसमें कई जरूरी विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं. यही वजह है कि इसे पौष्टिक फलों की श्रेणी में रखा जाता है.

शरीफा में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी-6, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. शरीफा की पहचान उसके हरे रंग और खुरदरी बाहरी सतह से होती है. अंदर का गूदा सफेद, मुलायम और बेहद मीठा होता है. इसका स्वाद बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है.

शरीफा खाने के फायदे

दिल की सेहत में सुधारयह फल पाचन तंत्र के लिए भी लाभदायक माना जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और शरीर को प्राकृतिक रूप से ऊर्जा प्रदान करते हैं. इसके अलावा शरीफा दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद खनिज तत्व शरीर के कई जरूरी कार्यों को सुचारु रूप से चलाने में सहायता करते हैं.इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं. नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को मौसमी संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की ताकत मिल सकती है.

इस बात का ध्यान रखेंविशेषज्ञों का मानना है कि संतुलित मात्रा में ही शरीफा का सेवन शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व उपलब्ध करा सकता है. पके हुए शरीफा को आप फल के रूप में भी खा सकते हैं. रोजाना सेवन सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए हफ्ते में एक से दो बार खाना ही सेफ है.

पत्तिया बीज भी फायदेमंदशरीफा का सिर्फ फल ही नहीं बल्कि इसके बीज और पत्तियां भी काफी उपयोगी होते हैं. इनका इस्तेमाल प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में किया जा सकता है. इससे खेती में रासायनिक कीटनाशकों के उपयोग को कम करने में मदद मिल सकती है. यही कारण है कि शरीफा का पौधा पर्यावरण और कृषि दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है.

About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj