Jio यूजर्स की मौज! ₹2,000 में पूरे साल 15 OTT और 365GB डेटा, 1,000+ लाइव चैनल भी मिलेंगे

Reliance Jio ने अपने पॉपुलर Jio OTT-Pass पोर्टफोलियो को और बड़ा कर दिया है. कंपनी ने अब इसमें 3 महीने और 1 साल की वैलिडिटी वाले दो नए प्लान जोड़े हैं. इससे उन यूजर्स को फायदा होगा, जो हर महीने अलग-अलग रिचार्ज करने की बजाय लंबे समय के लिए OTT कंटेंट और डेटा का फायदा लेना चाहते हैं. नए प्लान ज्यादा डेटा, Unlimited 5G और प्रीमियम एंटरटेनमेंट का कॉम्बिनेशन देते हैं.
Jio OTT-Pass अब तीन अलग-अलग वैलिडिटी ऑप्शन में उपलब्ध है. इसमें ₹200 का मौजूदा प्लान, नया ₹550 प्लान और नया ₹2,000 प्लान शामिल है.
₹200 Jio OTT Pass में क्या मिलेगा?
₹200 वाले OTT Pass की वैलिडिटी 28 दिन है. इसमें कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G का फायदा मिलता है. यह प्लान उन सभी Jio यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिनके पास एक्टिव बेस प्लान है. हालांकि, केवल वॉयस वाले बेस प्लान पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है.
₹550 OTT Pass में 84 दिन की वैलिडिटी
नया ₹550 OTT Pass 84 दिनों यानी करीब 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 90GB हाई-स्पीड डेटा और Unlimited 5G मिलता है. यह प्लान उन Jio ग्राहकों के लिए है, जिनके पास 3 महीने या 1 साल का एक्टिव बेस प्लान है. वॉयस-ओनली पैक वाले ग्राहकों को इसका फायदा नहीं मिलेगा.
₹2,000 OTT Pass में 365GB डेटा
सबसे लंबी वैलिडिटी वाला नया ₹2,000 OTT Pass 365 दिनों यानी पूरे एक साल के लिए आता है. इसमें कुल 365GB हाई-स्पीड डेटा और Unlimited 5G की सुविधा मिलती है. यह प्लान केवल उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जिनके पास एक्टिव 1 साल का बेस प्लान है. यहां भी वॉयस-ओनली बेस प्लान वाले यूजर्स पात्र नहीं हैं.
15 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस
Jio OTT-Pass की खासियत सिर्फ डेटा नहीं है. हर OTT Pass में 15 प्रीमियम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है. साथ ही JioTV ऐप के जरिए 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देखे जा सकते हैं. मिली जानकारी के मुताबिक इन एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स की कुल वैल्यू हर महीने 1,500 रुपये से ज्यादा है.
इस पैकेज में YouTube Premium भी शामिल है. इसके जरिए TV, टैबलेट और मोबाइल पर बिना विज्ञापन वीडियो देखे जा सकते हैं. साथ ही बैकग्राउंड प्ले और वीडियो डाउनलोड करके ऑफलाइन देखने की सुविधा भी मिलती है.
इसके अलावा JioHotstar Mobile + Hollywood का एक्सेस मिलता है, जिसके जरिए लाइव स्पोर्ट्स, Hotstar Originals और हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्में और कंटेंट देखे जा सकते हैं.
फोटो: Jio
Amazon Prime का भी फायदा
अमेज़न प्राइम का फायदा भी OTT Pass के साथ मिलता है. ₹550 और ₹2,000 वाले प्लान में Amazon Prime Lite के जरिए Prime Video का एक्सेस दिया जाता है. वहीं ₹200 वाले प्लान में Amazon Prime Video Mobile Edition मिलता है.
इसके अलावा 12 और प्रीमियम OTT ऐप्स भी पैकेज का हिस्सा हैं. इनमें SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, FanCode, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, Kanccha Lannka, TimesPlay और Tarang Plus शामिल हैं. इन सभी को JioTV के जरिए एक्सेस किया जा सकता है.
1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल
OTT कंटेंट के अलावा JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी मिलते हैं. इनमें Star Plus HD, Colors HD, SET HD, Sun TV HD, Discovery और Cartoon Network जैसे प्रमुख चैनल शामिल हैं. यानी यूजर्स को एक ही पैकेज में OTT कंटेंट के साथ लाइव टीवी का भी फायदा मिलता है.
कब से मिलेगा नया OTT Pass?
Jio के नए ₹550 और ₹2,000 OTT Pass की रिचार्ज सुविधा 7 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है. ग्राहक इन्हें MyJio ऐप, Jio की आधिकारिक वेबसाइट और ऑथराइज़ रिटेल आउटलेट्स के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं.
यानी कि Jio के नए OTT Pass उन यूजर्स के लिए खास तौर पर काम के हो सकते हैं, जो लंबे समय तक OTT कंटेंट देखते हैं और साथ में मोबाइल डेटा की भी जरूरत होती है. ₹550 प्लान 3 महीने के लिए और ₹2,000 प्लान पूरे साल के लिए OTT कंटेंट, 1,000+ लाइव टीवी चैनल, हाई-स्पीड डेटा और Unlimited 5G को एक ही पैकेज में जोड़ता है.



