गेहूं की रोटी छोड़ें! आयुर्वेद डॉक्टर से जानें 7 सबसे सेहतमंद रोटियों के फायदे, मिलेगा ज्यादा प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन

Last Updated:August 08, 2026, 13:55 IST
Healthy Rotis For Weight Loss : क्या आप भी रोज गेहूं की रोटी खाते हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. सलीम जैदी के मुताबिक, डाइट में बाजरा, रागी, बेसन और ज्वार जैसी 7 रोटियों को शामिल करने से पाचन बेहतर होता है, शुगर कंट्रोल रहती है और शरीर को भरपूर न्यूट्रिशन मिलता है.
ख़बरें फटाफट
आइए जानते हैं गेहूं से अलग इन 7 रोटियों के जादुई फायदे:
Healthy Rotis For Weight Loss : भारत में शायद ही कोई ऐसा घर हो जहाँ बिना रोटी के खाना पूरा माना जाता हो. हम में से ज्यादातर लोग रोज गेहूं की ही रोटी खाते हैं, क्योंकि सालों से हमारे घरों में यही बनती आ रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना सिर्फ गेहूं की रोटी खाना आपकी सेहत के लिए उतना फायदेमंद नहीं है जितना आप सोचते हैं? हद से ज्यादा गेहूं की रोटी खाने से वजन बढ़ सकता है और ब्लड शुगर लेवल भी ट्रिगर हो सकता है खासकर उनके लिए जिनकी लाइफस्टाइल ज्यादा एक्टिव नहीं है.
25 से भी ज्यादा सालों का अनुभव रखने वाले जाने-माने आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. सलीम जैदी के अनुसार, अगर आप अपनी डाइट में गेहूं के अलावा दूसरी रोटियों को शामिल करते हैं, तो इससे आपका पाचन बेहतर होगा, इम्यूनिटी मजबूत होगी और शरीर को दिनभर एनर्जी मिलेगी.
View this post on Instagram



