Entertainment

कोर्ट के फैसले के बाद तरुण तेजपाल पर जीनत अमान के बेटे का बड़ा बयान- ‘सोचे-समझे जज न करें’

Last Updated:August 08, 2026, 22:13 IST

जीनत अमान के बेटे जहान खान ने तरुण तेजपाल के मामले पर अपना रिएक्शन दिया है. ‘तहलका’ के पूर्व संपादक को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में 10 साल की सजा सुनाई है. एक्ट्रेस के बेटे ने कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए. उन्होंने पोस्ट में कहा कि लोग ऐसे मामलो में सबूतों के बजाय भावनाओं को तवज्जो देते हैं. जहान खान का तरुण तेजपाल से खास कनेक्शन है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideकोर्ट के फैसले के बाद तरुण तेजपाल पर जीनत अमान के बेटे का बड़ा बयानZoomतरुण तेजपाल की बेटी से जीनत अमान के बेटे का खास कनेक्शन है.

नई दिल्ली: एक्ट्रेस जीनत अमान के छोटे बेटे जहान खान ने तरुण तेजपाल केस पर अपना रिएक्शन दिया है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘तहलका’ के पूर्व एडिटर को 2013 के उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराया. जहान खान ने कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए हैं. जहान ने तेजपाल को दोषी ठहराए जाने को ‘गलत’ बताया. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सिर्फ लेबल या ऑनलाइन रिएक्शन के आधार पर कोई राय न बनाएं और केस को ‘बारीकी’ से समझें.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गोवा की निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए तरुण तेजपाल को 10 साल की कड़ी सजा सुनाई. जहान ने हाईकोर्ट के फैसले के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा नोट शेयर किया. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना सोचे-समझे चीजों पर यकीन न करें. उन्होंने तर्क दिया कि आजकल स्वतंत्र सोच या जटिलता के लिए बहुत कम जगह बची है. वे लिखते हैं, ‘हम ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां हमारी सोच और स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होती जा रही है. हमें बारीकी के बजाय पक्का नजरिया रखने, सोच-विचार के बजाय तुरंत रिएक्शन देने और सबूतों के बजाय भावनाओं को तवज्जो देने के लिए सराहा जाता है.’

जहान खान ने कोर्ट के फैसले को बताया गलतजहान ने आगे कहा कि जब किसी व्यक्ति पर कोई लेबल लग जाता है, तो उस मामले से जुड़ी बातचीत तेजी से एकतरफा हो सकती है. उनकी पोस्ट में लिखा था, ‘एक बार जब किसी पर लेबल लग जाता है, तो बातचीत खत्म करने का आसान रास्ता चुनना आसान हो जाता है. दूसरों को अपने लिए सोचने न दें.’ उन्होंने फिर तरुण तेजपाल पर कहा, ‘कहने का मतलब यह है कि तरुण तेजपाल को हाल में दोषी ठहराए जाने की कहानी में कई बारीक पहलू हैं. मेरी नजर में यह फैसला गलत था. किसी मामले पर कमेंट करना भी एक तरह का जुड़ाव है. अगर आप सच में जुड़े हुए हैं, तो बारीकियों को समझकर बात शुरू करें.’

(फोटो साभार: Instagram)

तरुण तेजपाल की बेटी के पार्टनर हैं जहान खानजहान, जीनत अमान और उनके दिवंगत पति, एक्टर-प्रोड्यूसर मजहर खान के छोटे बेटे हैं. वे एक फ्रीलांस कंपोजर के तौर पर काम करते हैं और उन्होंने कलिनरी आर्ट्स की पढ़ाई भी की है. तेजपाल के परिवार से उनके निजी संबंध भी हैं. जहान, तरुण तेजपाल की बेटी कारा तेजपाल के पार्टनर हैं, जो एक लेखिका हैं. तेजपाल की दूसरी बेटी टिया तेजपाल की शादी एक्टर अर्जुन माथुर से हुई है. गौरतलब है कि साल 2013 में गोवा में ‘तहलका’ के इवेंट के दौरान तेजपाल पर उनकी सह-कर्मी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. तेजपाल ने आरोपों से इनकार किया. उन्होंने फिर ‘तहलका’ के एडिटर-इन-चीफ का पद छोड़ दिया. गोवा पुलिस ने नवंबर 2013 में उन्हें गिरफ्तार किया.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 08, 2026, 22:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj