Rajasthan

बारिश के बाद दौसा बना मिनी उत्तराखंड, बादलों में घिरी देवगिरी पहाड़ी का अद्भुत नजारा

Last Updated:August 09, 2026, 23:24 IST

Dausa Monsoon News: बारिश के बाद रविवार को दौसा की देवगिरी पहाड़ी पर प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला. अरावली की पहाड़ी बादलों से इस तरह घिर गई कि यहां पहुंचे लोगों को उत्तराखंड की वादियों जैसा एहसास हुआ. पहाड़ी के ऊपर मौजूद लोगों के चारों ओर बादलों का घेरा नजर आया, जबकि नीचे दौसा शहर बादलों के बीच दिखाई दे रहा था. मौसम सुहावना होने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने इस दृश्य का जमकर आनंद लिया. कई लोग मोबाइल कैमरों में बादलों के बीच तस्वीरें और वीडियो कैद करते नजर आए.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideबारिश के बाद दौसा बना मिनी उत्तराखंड, बादलों से घिरी देवगिरी पहाड़ीZoomदौसा की देवगिरी पहाड़ी पर दिखा उत्तराखंड जैसा नजारा

दौसा: ‘बादल नीचे, हम ऊपर’- बारिश के बाद रविवार को दौसा जिले में मौसम का एक ऐसा अलौकिक और खूबसूरत नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर ऐसा अहसास हुआ मानो उत्तराखंड या हिमाचल की हसीन वादियां खुद दौसा की धरती पर उतर आई हों. अरावली पर्वतमाला की गोद में बसी ऐतिहासिक देवगिरी पहाड़ी पूरी तरह से घने बादलों के आगोश में समा गई. पहाड़ी की चोटी से चारों ओर सिर्फ बादलों का समंदर नजर आ रहा था, जिसने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

रविवार को हुई बारिश के बाद मौसम ने अचानक करवट ली. जैसे-जैसे अरावली की देवगिरी पहाड़ी पर बादलों की परतें उतरने लगीं, पूरा क्षेत्र धुंध और बादलों की आगोश में लिपट गया. पहाड़ी की ऊंचाई पर पहुंचे लोगों को ऐसा महसूस हो रहा था जैसे वे आसमान में बादलों के ऊपर खड़े हैं और नीचे पूरा दौसा शहर बादलों की पतली चादर के बीच से झांक रहा हो. बादलों का इस तरह देवगिरी पहाड़ी से टकराकर अटक जाना और धीमी गति से बहना मनमोहक कर रहा था.

तस्वीरों में कैद हुए अलौकिक पल, कैमरों में सिमटी खूबसूरतीइस खूबसूरत प्राकृतिक नजारे का लुत्फ उठाने के लिए स्थानीय लोग और प्रकृति प्रेमी तुरंत देवगिरी पहाड़ी की ओर खिंचे चले आए. पहाड़ी की चोटी पर पहुंचे लोग इस अनोखे पल को यादगार बनाने के लिए अपने मोबाइल कैमरों में तस्वीरें और वीडियो कैद करते नजर आए. कोई बादलों के बीच खड़े होकर सेल्फी ले रहा था, तो कोई पहाड़ी की ऊंचाई से बादलों के पार से नजर आ रहे दौसा शहर की खूबसूरती को निहार रहा था. बारिश के बाद बदले इस मिजाज ने दौसा की प्राकृतिक सुंदरता में मानो चार चांद लगा दिए हों.

सोशल मीडिया पर छाया दौसा का यह नया रूपपहाड़ी की चोटी से न्यूज़ 18 की टीम ने भी इस सुहावने दृश्य को कवर किया, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता था कि रिपोर्टर बादलों के ऊपर खड़े हैं और नीचे बादलों की ओट में शहर की इमारतें धुंधली सी दिखाई दे रही हैं. देवगिरी पहाड़ी का यह सुरम्य और अलौकिक नजारा अब सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इन तस्वीरों और वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और दौसा के इस ‘हिल स्टेशन’ वाले अवतार की तुलना उत्तर भारत के प्रमुख पहाड़ी पर्यटन स्थलों से कर रहे हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Dausa,Rajasthan

First Published :

August 09, 2026, 23:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj