मारवाड़ का जांबाज बना अग्निवीर! तिरंगे के सामने लिया प्रण, अब देश की रक्षा करेगा पाली का यह लाल

Last Updated:June 23, 2026, 07:25 IST
Ravindra Pratap Singh Panwar Success Story: पाली जिले के बाली उपखंड के चामुंडेरी गांव के रविन्द्र प्रताप सिंह पंवार ने भारतीय सेना में अग्निवीर के तहत छह माह का कठोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्होंने तिरंगे को साक्षी मानकर देश की रक्षा और सेवा की शपथ ली. रविन्द्र प्रताप की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. परिजनों का कहना है कि अब वह देश की सुरक्षा में अपना योगदान देंगे. क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सैन्य जीवन की कामना की है.
ख़बरें फटाफट
पाली. कहते हैं कि मारवाड़ की माटी में कुछ ऐसा है कि यहां का हर युवा बचपन से ही देश सेवा के सपने देखने लगता है और जब ये सपने हकीकत में बदलते हैं, तो पूरे इलाके का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है हमारे बाली उपखंड क्षेत्र के चामुंडेरी गांव के एक जांबाज लाल ने! चामुंडेरी के रहने वाले रविन्द्र प्रताप सिंह पंवार ने भारतीय सेना में ‘अग्निवीर’ के तहत अपनी छह महीने की बेहद कठिन, चुनौतीपूर्ण और फौलादी ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है.
रविन्द्र प्रताप ने इस कड़े प्रशिक्षण के बाद तिरंगे को साक्षी मानकर देश की रक्षा और सेवा की शपथ ली है. पाली जिले में आने वाले बाली उपखंड क्षेत्र के चामुंडेरी निवासी रविन्द्र प्रताप सिंह ने भारतीय सेना में अग्निवीर के तहत छह माह का कठोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. गुलाब सिंह पंवार के बेटा रविन्द्र प्रताप सिंह ने देश सेवा की शपथ ली है. वह चामुंडेरी निवासी सुरेन्द्र सिंह उर्फ शेर सिंह पंवार के छोटे भाई हैं और दांता माधु सिंह की पोल के निवासी हैं.
देश की सुरक्षा का लिया संकल्प
अग्निवीर में चयन से पहले होने वाले उन प्रशिक्षण को पूरा करने के साथ ही देश रक्षा की जिम्मेदारी संभालने रविंद्र प्रताप सिंह के घर पर खुशियों का माहौल है. खुशी इस बात की अब रविंद्र प्रताप देश की सुरक्षा में अपना योगदान देंगे. साथ ही रविन्द्र प्रताप सिंह ने अग्निवीर आर्मी का प्रशिक्षण पूर्ण किया. प्रशिक्षण के बाद उन्होंने राष्ट्र की रक्षा और सेवा के लिए पूर्ण निष्ठा तथा ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया.
मारवाड़ ने दिए कई लाल
मारवाड़ की माटी की बात की जाए तो यहां से ऐसे देश सेवा में आर्मी से लेकर नेवी और बीएसएफ के अलावा वायुसेना में ऐसे कई सपूत हैं जिन्होंने देश सेवा के लिए न केवल अपना बलिदान दिया बल्कि दुश्मनों के दांत खट्टे करने का काम किया है. रविन्द्र प्रताप सिंह की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है. परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सैन्य जीवन की कामना की है.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



