25 करोड़ लेकर छा गईं आलिया भट्ट, शरवरी को मिले सिर्फ इतने, हो गया ‘अल्फा’ की स्टारकास्ट की फीस का खुलासा

Last Updated:June 30, 2026, 18:53 IST
यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज से पहले एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह फिल्म का ट्रेलर नहीं, बल्कि स्टारकास्ट की फीस है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म में सबसे ज्यादा फीस आलिया भट्ट ने ली है. वह फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं. बाकी स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी इन दिनों काफी चर्चा हो रही है.
नई दिल्ली. आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज के बेहद करीब है. 3 जुलाई को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर इस बार दो महिला प्रधान एक्शन फिल्में आमने-सामने होंगी. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ की हो रही है. खासतौर पर स्टारकास्ट की फीस की.
फिल्म ‘अल्फा’ की स्टारकास्ट की फीस को लेकर अब तक कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं. खबरों की मानें तो फिल्म का बजट भले ही 100 करोड़ रुपये है, लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट को काफी अच्छी-खासी फीस दी गई है.
सबसे पहले बात करते हैं, आलिया भट्ट की. सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म में सबसे ज्यादा फीस चार्ज की है. ‘अल्फा’ के लिए उन्होंने तकरीबन 25 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है.
Add as Preferred Source on Google
वहीं दूसरी ओर फिल्म में नजर आने वाली उनकी को-स्टार शरवरी ने 3 करोड़ रुपये फीस चार्ज की हैं. इस हिसाब से शरवरी से 8 गुना से भी ज्यादा फीस आलिया को दी गई है. फिल्म में आलिया और शरवरी के अलावा , बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जब जारी किया गया तो लोगों ने उसे काफी पसंद किया था.दूसरी तरफ बॉबी देओल फिल्म में विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं. उन्हें करीब 6 करोड़ रुपये फीस मिली है.
इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर ने भी अहम भूमिका में हैं. उन्होंने तकरीबन 6 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी ‘अल्फा’ का यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म है.
फिल्म में आलिया एक जासूस की भूमिका में हैं. इससे पहले भी आलिया भट्ट फिल्म ‘राजी’ में भी एक जासूस का किरदार में नजर आ चुकी हैं, फिल्म में आलिया के रोल को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म हिट साबित हुई थी.
बता दें कि फिल्म में ऋतिक रोशन भी कैमियो करते नजर आने वाले हैं. वह ‘वॉर’ वाले मेजर कबीर के किरदार में वापसी करेंगे. लेकिन इसके लिए वो जो फीस लेंगे अभी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. बाकी ‘अल्फा’ के अलावा हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ भी रिलीज होने वाली है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



