लाल नहीं पीला तरबूज भी है सेहत का बादशाह – हिंदी

X

लाल नहीं पीला तरबूज भी है सेहत का बादशाह
अब तक आपने लाल तरबूज का स्वाद तो लिया होगा, लेकिन आजकल बिहार के गया सहित कई जिलों में पीले तरबूज की खेती काफी लोकप्रिय हो रही है. गया के चंदौती गांव के प्रगतिशील किसान धर्मेंद्र कुमार ने पहली बार एक एकड़ में पीले तरबूज की आरोही प्रजाति लगाई है. पीला तरबूज लाल तरबूज की तुलना में अधिक फायदेमंद है. इस तरबूज की खेती में भी ज्यादा फायदा है. तरबूज गर्मी के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है. तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है जो गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाता है. इसके अलावा तरबूज में लाइकोपीन और सिट्रुलिन जैसे तत्व होते हैं जो बीपी को नियंत्रित कर हार्ट को हेल्दी रखते हैं. तरबूज पाचन और इम्युनिटी के लिए बहुत शानदार होता है. इसका फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की चमक बनाए रखने और आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



