Alwar Hospital News | Rajasthan News

Last Updated:July 06, 2026, 12:39 IST
Alwar Hospital News : अलवर के सेटेलाइट हॉस्पिटल में छत का प्लास्टर गिरने से डॉक्टर और एक बच्ची घायल. घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. प्रशासन ने जांच के आदेश दिए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि पहले तेज आवाज आई और फिर छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिरने लगा. इसके साथ ही पंखा भी अपनी जगह से उखड़कर नीचे आ गिरा.अस्पताल में छत गिरी, डॉक्टर और बच्ची घायल.
अलवर. अलवर के कालाकुआं स्थित सेटेलाइट हॉस्पिटल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मरीजों से भरे एक कमरे की छत का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा. हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. प्लास्टर के साथ चलता हुआ छत का पंखा भी नीचे आ गिरा. इस घटना में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और एक बालिका घायल हो गए. हादसे के बाद कमरे में मौजूद मरीज और उनके परिजन घबरा गए और कुछ ही सेकंड में वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.
घटना अस्पताल के सात नंबर कमरे की बताई जा रही है. उस समय डॉक्टर सीताराम कमरे में बैठकर मरीजों की जांच कर रहे थे. कमरे में इलाज कराने आए मरीज भी मौजूद थे. इसी दौरान लेंटर के नीचे का प्लास्टर अचानक टूटकर गिर गया. प्लास्टर के साथ पंखा भी नीचे गिरा, जिसकी चपेट में डॉक्टर सीताराम और वहां मौजूद एक बालिका आ गए. दोनों को चोटें आईं. घटना के तुरंत बाद अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायलों को संभाला गया.
कुछ सेकंड में बदल गया पूरा माहौलप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि पहले तेज आवाज आई और फिर छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिरने लगा. इसके साथ ही पंखा भी अपनी जगह से उखड़कर नीचे आ गिरा. कमरे में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई. कई लोग तुरंत बाहर की ओर भागे. कुछ देर के लिए पूरे वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे के बाद अस्पताल स्टाफ ने तुरंत स्थिति संभालने की कोशिश की. घायलों को प्राथमिक सहायता दी गई और कमरे को खाली कराया गया ताकि कोई दूसरा हादसा न हो.
प्रशासन को दी गई सूचनाघटना के बाद अस्पताल की पीएमओ प्रमिला ने पूरे मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी. अस्पताल भवन की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई. जिला प्रशासन की ओर से पीडब्ल्यूडी की टीम को अस्पताल रवाना किया गया ताकि भवन की स्थिति की जांच की जा सके. टीम यह देखेगी कि छत का प्लास्टर किन कारणों से गिरा और क्या भवन के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह का खतरा बना हुआ है.
भवन की सुरक्षा पर उठे सवालइस घटना के बाद अस्पताल भवन की मजबूती और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं. जिस कमरे में रोजाना डॉक्टर मरीजों को देखते हैं, वहां इस तरह का हादसा होना चिंता का विषय माना जा रहा है. मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल जैसी जगह पर भवन पूरी तरह सुरक्षित होना चाहिए ताकि इलाज कराने आए लोगों की जान जोखिम में न पड़े. फिलहाल जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. साथ ही अस्पताल के अन्य कमरों और भवन की भी जांच की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो और मरीजों के साथ-साथ डॉक्टरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Alwar,Rajasthan



