Alwar News: सड़क पर बहा दूध ही दूध, बहरोड़ हाईवे पर पलटा टैंकर, लोगों ने जमकर भरे बाल्टी और डिब्बे!

Last Updated:June 26, 2026, 18:45 IST
Milk tanker overturned on Behror Highway : बहरोड़ में हाईवे किंग होटल के पास दूध से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सड़क पर हजारों लीटर दूध बह गया और अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोग बाल्टी-डिब्बे लेकर बहते दूध को भरने दौड़ पड़े. घटना में टैंकर चालक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.बहरोड़ हाईवे पर पलटा दूध से भरा टैंकर
अलवर. बहरोड़ हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब दूध से भरा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. यह घटना हाईवे किंग होटल के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि टैंकर तेज रफ्तार में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे पलट गया. टैंकर पलटते ही उसमें भरा हजारों लीटर दूध सड़क पर फैल गया. कुछ ही मिनटों में पूरी सड़क सफेद दूध से भर गई, जिससे यातायात भी बाधित हो गया. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दूध इतनी तेजी से बहा कि उसे रोकना संभव नहीं हो सका.
हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, स्थिति यह रही कि कई लोग बाल्टी, डिब्बे और बर्तन लेकर बहते दूध को भरने दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने बताया कि लोग बिना किसी डर के सड़क पर फैले दूध को इकट्ठा करने लगे, जिससे मौके पर अव्यवस्था और बढ़ गई. इस दुर्घटना में टैंकर चालक घायल हो गया, स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि उसे निगरानी में रखा गया है.
पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही बहरोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. लोग इस दौरान अपनी जान की परवा किए बिना सड़क पर फैले दूध को बाल्टी, डब्बों में भरने के लिए दौड़ पड़े और लगातार दूध को भरते नजर आए, जिससे एक बार को पुलिस के लिए भी स्थिती को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया. हाईवे होने के कारण यहां तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ती है, जिसके कारण इस दौरान कोई भी हादसा हो सकता है. पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात को सुचारु करवाया और सड़क की सफाई का काम शुरू कराया. अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Rajasthan



