राजस्थान कांग्रेस में बदलाव की चर्चा के बीच बोले गोविंद सिंह डोटासरा, ‘चिंता मत करो, मैं कहीं नहीं जा रहा’

Last Updated:June 24, 2026, 17:08 IST
Govind Singh Dotasra News : क्या राजस्थान कांग्रेस के नेतृत्व में परिवर्तन होने जा रहा है? इसका जवाब खुद राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज दे दिया. डोटासरा ने कहा कि ‘मैं अभी कहीं नहीं जा रहा हूं. आलाकमान के फैसले का इंतजार करिए’. इसके साथ ही डोटासरा ने बीजेपी की भजनलाल सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने सू्बे में स्वास्थ्य सेवाएं डावांडोल हो जाने का आरोप लगाते हुए कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पर भी जमकर पलटवार किए. डोटासरा की इस पीसी के बाद राजस्थान की राजनीति एक बार फिर गरमाने के आसार बन गए हैं. गोविंद सिंह डोटासरा बोले मेरे खिलाफ जांच की बातें पिछले पांच साल से चल रही हैं. ढाई साल कांग्रेस सरकार और ढाई साल भाजपा सरकार में जांच हो चुकी है. मैं आज भी खुली जांच के लिए तैयार हूं.
जयपुर. राजस्थान कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन में बदलाव की चर्चा के बीच आज पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा बयान दिया. डोटासरा ने कहा कि ‘चिंता मत करो. मैं कहीं नहीं जा रहा हूं अभी. यहीं बैठा मिलूंगा और यही बात करते हुए मिलूंगा. डोटासरा ने कहा कि आप मुझ पर पूरा विश्वास कर सकते हो. डोटासरा ने कहा कि जिम्मेदारी का फैसला पार्टी आलाकमान करता है. जब तक यहां बैठा हूं, जवाब देता रहूंगा. मिलते रहेंगे और बात करते रहेंगे. डोटासरा के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.
डोटासरा ने यह बयान बुधवार को पीसीसी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेस के बाद औपचारिक बातचीत में दिया. उन्होंने अपनी सक्रियता का संकेत देते हुए कहा कि आलाकमान के फैसले का इंतजार करें. इससे पहले डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भजनलाल सरकार और बीजेपी को जमकर घेरा. डोटासरा ने सूबे की चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार पर साधते हुए आरजीएचएस सहित कई स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ‘राइट टू हेल्थ’ तक पहुंच गई थी और आज सरकारी अस्पतालों में दवाइयों का तक संकट है. जो दवाइयां मिल रही हैं उनमें भी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.
मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य व्यवस्था की चिंता नहीं हैडोटासरा ने इलाज में लापरवाही से प्रसूताओं की मौत के मामले बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री पर संवेदनहीन बने हुए हैं. डोटासरा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य व्यवस्था की चिंता नहीं है. चिकित्सा मंत्री के प्रसूता और सीजेरियन को लेकर दिए गए बयान शर्मनाक हैं. उन्होंने प्रसूताओं को नकली और पानी जैसे इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाए. वहीं कफ सिरप से मौतों के मामले में भी सरकार को घेरा. डोटासरा बोले आज तक सिर्फ रिपोर्टों का इंतजार हो रहा है. किसी भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल रही है.
डोटासरा बोले अब मंत्री मीणा खुद जांच के दायरे में आ चुके हैंकृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की ओर से लगाए गए आरोपों पर गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार करते हुए कहा कि ये तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात हो गई. मेरे खिलाफ आरोप लगाने के बजाय मंत्री खुद अपने मामले पर सफाई दें. डोटासरा बोले मेरे खिलाफ जांच की बातें पिछले पांच साल से चल रही हैं. ढाई साल कांग्रेस सरकार और ढाई साल भाजपा सरकार में जांच हो चुकी है. मैं आज भी खुली जांच के लिए तैयार हूं. सरकार को कुछ गलत लगे तो निष्पक्ष जांच करवाए. जो गलत हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. डोटासरा बोले अब मंत्री खुद जांच के दायरे में आ चुके हैं. ऐसे में मंत्री का मुझ पर आरोप लगाना उचित नहीं है.
मंत्री को खुद CBI या ED जांच की मांग करनी चाहिए थीउन्होंने मंत्री की ओर से अब तक मारे गए सभी छापों की जांच की मांग की. उन्होंने मंत्री मीणा को टारगेट कर कहा कि जांच का दायरा आपको घेर रहा है तो दूसरों पर आरोप लगाकर आप बच नहीं सकते. डोटासरा यही नहीं रुके और बोले मंत्री के आदमी 2 करोड़ 33 लाख रुपये नकदी के साथ पकड़े गए. उन्होंने सवाल उठाया कि फिर भी मंत्री जिम्मेदारी क्यों नहीं ले रहे? खुद को ईमानदार बताने वाले मंत्री इसका जवाब दें. मंत्री को खुद CBI या ED जांच की मांग करनी चाहिए थी. अगर मंत्री खुद निष्पक्ष जांच की बात करते तो मैं उन्हें सैल्यूट करता. उन्होंने मंत्री के ACB मुख्यालय पहुंचने पर भी सवाल उठाए. डोटासरा ने कहा कि मंत्री खुद कह रहे हैं कि डॉक्टर और मंत्री का नाम आया इसलिए वहां गए थे.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



