नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म, बुखार में तपते हुए अमिताभ बच्चन ने पूरी की थी शूटिंग, 1 दिन भी नहीं लिया था ब्रेक

Last Updated:June 30, 2026, 13:46 IST
अमिताभ बच्चन के अनुशासन और टाइमिंग की फिल्म इंडस्ट्री में मिसाल दी जाती है. नीना गुप्ता ने फिल्म ‘ऊंचाई’ की शूटिंग का एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए महानायक अमिताभ बच्चन के जमकर तारीफ की थी. एक्ट्रेस ने बताया था कि सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म के दौरान एक्टर ने बुखार में तपते हुए शूटिंग की थी. उनके इस रवैये का एक्ट्रेस पर बहुत गहरा असर पड़ा था. अमिताभ बच्चन 83 की उम्र में भी फिल्मों में सक्रिय हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की एक्टिंग के तो करोड़ों लोग दीवाने हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उनका काम के प्रति जुनून और अनुशासन हर कलाकार के लिए एक मिसाल है. नीना गुप्ता ने ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया जिसने उन्हें प्रेरित किया. नीना गुप्ता कहती हैं कि अमिताभ बच्चन का अनुशासन और काम के प्रति समर्पण देखकर उनका अपने काम के प्रति नजरिया बदल गया. एक्ट्रेस ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के सेट पर एक स्पेशल एपिसोड के दौरान खुद बिग बी के सामने खुलकर बात की थी.
केबीसी के सेट पर अपनी फिल्म ‘ऊंचाई’ के सह-कलाकारों अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ पहुंचीं नीना गुप्ता ने एक पुरानी घटना को याद किया. उन्होंने बताया, ‘दिल्ली की भीषण गर्मी के दौरान खेतों में फिल्म का एक अहम सीन शूट किया जा रहा था. मैं तो धूप से बचने के लिए एक छांव वाली जगह पर खड़ी थी, जबकि अमित जी, अनुपम जी और बोमन दोपहर की कड़कती धूप में लगातार शॉट दे रहे थे. अमित जी ने बिना किसी परेशानी या शिकायत के बहुत ही सहजता से अपना सीन पूरा कर लिया.’
अमिताभ बच्चन ने बुखार में पूरी की शूटिंग
नीना गुप्ता ने आगे बताया, ‘शॉट खत्म होने के बाद जब हम लोग अंदर आए, तो सेट पर मौजूद किसी शख्स ने मुझे चुपके से बताया कि अमित जी को उस समय तेज बुखार था. यह सुनकर मैं हैरान रह गई. इतने बड़े मुकाम पर होने के बावजूद, बीमारी में भी इस तरह काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी.’
अमिताभ बच्चन से प्रेरित हुईं नीना गुप्ता
इस घटना का नीना गुप्ता पर इतना गहरा असर हुआ कि इसने उनके भीतर के प्रोफेशनल रवैये को एक नई दिशा दे दी. उन्होंने अपनी एक अन्य आपबीती सुनाते हुए कहा, ‘इस घटना के कुछ दिनों बाद ही मेरी एक नाइट शिफ्ट लगी हुई थी. उस रात मुझे बहुत तेज खांसी आ रही थी और मैं लगातार परेशान होकर शिकायतें कर रही थी. यहां तक कि मैं डायरेक्टर के पास जाकर यह कहने का मन बना रही थी कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है और मुझे घर जाने दिया जाए.’
नीना ने मुस्कुराते हुए आगे कहा, ‘ठीक उसी पल मेरे दिमाग में अमित जी का वह चेहरा घूम गया, जो तेज बुखार के बावजूद चिलचिलाती धूप में खड़े होकर शूटिंग कर रहे थे. मैंने तुरंत खुद को डांटा और कहा ‘अगर वह 80 साल से ज्यादा की उम्र में ऐसा कर सकते हैं, तो तुम्हें भी चुपचाप बिना किसी शिकायत के अपना काम पूरा करना चाहिए.’ इसे कहते हैं असली कमिटमेंट!’
नीना गुप्ता की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने हमेशा की तरह अपनी विनम्रता और मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘यह तो हमारा काम है. अपनी जगह बनाए रखने के लिए हमें क्या-क्या पापड़ नहीं बेलने पड़ते.’साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘ऊंचाई’ का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने किया था.
मल्टीस्टारर ने जीता था नेशनल अवॉर्ड
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, परिणीति चोपड़ा और डैनी डेन्जोंगपा जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा था. फिल्म की कहानी तीन बुजुर्ग दोस्तों के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, जो अपने एक दिवंगत दोस्त की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए तमाम मुश्किलों के बावजूद एवरेस्ट बेस कैंप के ट्रैक पर निकल पड़ते हैं. फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



