‘जीत को टाल सकते हैं, हरा नहीं’, बंगाल में BJP की जीत पर अनुपम खेर ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, यूजर्स को मिला हिंट

Last Updated:May 04, 2026, 18:52 IST
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है. इस जीत के बाद बाद अनुपम खेर का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. इस क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया हलचल मचा दी है.
ख़बरें फटाफट

वायरल हो रही पोस्ट
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद अनुपम खेर का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में अनुपम खेर ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए ऐसा मैसेज शेयर किया, जिसे लोग सीधे बंगाल चुनाव नतीजों से जोड़कर देख रहे हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद से ही बीजेपी की जीत को लेकर चर्चा हो रही है. इसी बीच जाने माने एक्टर अनुपम खेर ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. उनकी ये पोस्ट खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
वायरल हुआ अनुपम खेर का क्रिप्टिक पोस्ट
देश के अलग-अलग राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज यानी सोमवार को आ चुके हैं. नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल के नतीजों की लगातार चर्चा हो रही है. बीजेपी ने यहां बंपर जीत का परचम लहराया है. इस जीत को लोग बड़ा राजनीतिक बदलाव मान रहे हैं.इसी बीच अनुपम खेर का एक्स पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अगर उद्देश्य सच्चा हो तो मंजिल तय है. आप जीत को टाल सकते हैं, हरा नहीं सकते हैं.’



