सरदारशहर में बड़ा हादसा! खेलते-खेलते डिग्गी में गिरे तीन बच्चे, दर्दनाक मौत से गांव में मातम

होमवीडियोराजस्थान
सरदारशहर में बड़ा हादसा! खेलते-खेलते डिग्गी में गिरे तीन बच्चे, दर्दनाक मौत से गांव में मातम
सरदारशहर में बड़ा हादसा! खेलते-खेलते डिग्गी में गिरे तीन बच्चे, दर्दनाक मौत से गांव में मातम
Churu Sardarshahar Accident: चूरू के सरदारशहर इलाके के रामसीसर भेड़वालिया में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चे खेत के पास खेल रहे थे, इसी दौरान वे पानी से भरी डिग्गी के करीब पहुंच गए और हादसे का शिकार हो गए. काफी देर तक बच्चों के नजर नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान तीनों बच्चे डिग्गी में डूबे मिले, जिसके बाद तत्काल उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही सरदारशहर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और गांव में मातम पसरा हुआ है.




