Entertainment
अनुराधा पौडवाल का रोमांटिक गाना, माधुरी दीक्षित ने विनोद खन्ना को किया था टूटकर प्यार, अरिजीत ने किया रीक्रिएट

नई दिल्ली: साल 1988 की फिल्म ‘दयावान’ का रोमांटिक गाना पंकज उधास ने अनुराधा पौडवाल के साथ गाया था. 36 साल बाद भी गाना लोगों के दिलों के करीब है. गाने में विनोद खन्ना के साथ माधुरी दीक्षित ने खूबसूरत रोमांटिक सीन दिए थे. इसे संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कंपोज किया था. साल 2014 में फिल्म ‘हेट स्टोरी 2’ के लिए इस गाने को अरिजीत सिंह और समीरा कोप्पिकर की आवाज में रिक्रिएट किया गया. नए वर्जन में अरिजीत सिंह की गहरी और इमोशनल आवाज ने इसमें एक जान फूंक दी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



