पति की रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी पर अनुष्का शर्मा खुशी से झूम उठीं, कोहली ने भी दी पूरी अटेंशन

होमखेलक्रिकेट
पति की रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी पर अनुष्का खुशी से झूम उठीं, कोहली ने भी दी अटेंशन
Last Updated:April 24, 2026, 22:40 IST
Anushka sharma reaction on virat kohli fifty: गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली ने 81 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी बनाए. कोहली ने 30 गेंदों में अर्धशतक ठोका. उनका अर्धशतक पूरा होते ही अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल हो गया. स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का खुशी से झूमती नजर आईं.
नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली ने 81 रन की दमदार पारी खेलकर आरसीबी को सीजन की पांचवीं जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. कोहली ने आईपीएल 2026 में एक और पचासा ठोका. कोहली का अर्धशतक पूरा होते ही स्टैंड्स में मौजूद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा खुशी से झूमती नजर आईं. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. अनुष्का आईपीएल 2026 में अक्सर कोहली को चीयर करती नजर आईं हैं. उन्हें आरसीबी के लगभग हर मुकाबले में कोहली को सपोर्ट करते देखा गया है.
विराट कोहली ने ठोकी रिकॉर्डतोड़ फिफ्टीविराट कोहली ने सीजन की तीसरी फिफ्टी सिर्फ 30 गेंदों में पूरी की. कोहली पारी के 11वें ओवर में कगिसो रबाडा की पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर अर्धशतक तक पहुंचे. फिफ्टी जड़ने के बाद विराट ने बल्ला हवा में लहराकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का शर्मा के चेहरे पर खुशी साफ दिखी. वह तालियां बजाकर उनकी हौसला अफजाई कटी नजर आईं. इस रिएक्शन पर कोहली ने अनुष्का का हर बार की तरह इस बार भी दिल जीता और उनकी तरफ बल्ला दिखाकर उन्हें थैंक यू बोला.



