Business

Business Idea: कम लागत, तगड़ा मुनाफा! आंगन या छत से शुरू करें ये बिजनेस, सरकार भी करेगी मदद, बन जाएंगे मालामाल

Last Updated:January 12, 2026, 18:07 IST

Beekeeping Business Profit: आज हर व्यक्ति अपने लिए कोई छोटा या बड़ा व्यवसाय शुरू करना चाहता है. लेकिन जमीन और पैसे की समस्या के कारण अधिकतर लोग अपने बिज़नेस का सपना पूरा नहीं कर पाते हैं. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कैसे कम निवेश में और छोटी जगह पर भी मधुमक्खी पालन के माध्यम से आप व्यवसाय शुरू कर सकते हैं.

Start Your Business: आज हर व्यक्ति चाहता है कि उसका अपना कोई छोटा या बड़ा व्यवसाय हो. लेकिन अधिकतर लोगों को पैसे और जमीन की समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में मधुमक्खी पालन एक ऐसा व्यवसाय है, जिसे कम निवेश में और बिना बड़ी जमीन के भी आसानी से शुरू किया जा सकता है. इसे घर के आंगन, छत, बगीचे या खेत के किनारे कहीं से भी किया जा सकता है. पहाड़ी इलाकों के लिए यह व्यवसाय और भी उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि वहां फूलों की भरमार होती है.

मधुमक्खी पालन का फायदामधुमक्खी पालन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें कच्चा माल प्रकृति खुद उपलब्ध कराती है. मधुमक्खियां फूलों से पराग और रस एकत्र करती हैं और शुद्ध शहद तैयार करती हैं. यही कारण है कि पहाड़ी शहद अपनी शुद्धता और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. बाजार में शुद्ध पहाड़ी शहद की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे यह व्यवसाय किसानों और युवाओं के लिए मुनाफे का अच्छा जरिया बनता जा रहा है.

शुरुआत करने से पहले जरूरी जानकारी और प्रशिक्षणमधुमक्खी पालन शुरू करने से पहले इसकी सही जानकारी और प्रशिक्षण लेना बेहद जरूरी होता है. इसके लिए आप अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र, उद्यान विभाग या पशुपालन विभाग से संपर्क कर सकते हैं. कई जगहों पर सरकार की ओर से मुफ्त या कम शुल्क वाली ट्रेनिंग दी जाती है. प्रशिक्षण के दौरान मधुमक्खियों की देखभाल, बॉक्स लगाने का तरीका, शहद निकालने की प्रक्रिया और बीमारियों से बचाव के तरीके सिखाए जाते हैं.सरकार इस व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी और तकनीकी सहायता भी देती है. मधुमक्खी बॉक्स, कॉलोनी और जरूरी उपकरण सरकारी योजनाओं के तहत कम दाम में मिल सकते हैं. इससे शुरुआती लागत काफी कम हो जाती है. एक सामान्य किसान या युवा 5 से 10 बॉक्स से भी यह व्यवसाय शुरू कर सकता है.

मधुमक्खी पालन के लिए सही जगहमधुमक्खी पालन के लिए साफ और शांत जगह का चुनाव जरूरी है, जहां आसपास फूलदार पौधे हों. बॉक्स को धूप और बारिश से सुरक्षित स्थान पर रखा जाता है. समय-समय पर बॉक्स की सफाई और मधुमक्खियों की देखभाल करनी होती है. कुछ महीनों में शहद तैयार हो जाता है, जिसे मशीन की मदद से निकाला जाता है.मुनाफे की बात करें तो शुद्ध शहद की कीमत बाजार में लगभग 800 से 1000 रुपये प्रति किलो तक होती है. अगर सही तरीके से मधुमक्खी पालन किया जाए, तो कम निवेश में भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. इस तरह मधुमक्खी पालन न केवल एक लाभकारी व्यवसाय है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी मजबूत कदम साबित हो सकता है.

About the AuthorSeema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Almora,Uttarakhand

First Published :

January 12, 2026, 18:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj