Rajasthan

बारां, सीकर, कोटा, दौसा… राजस्थान के कई जिलों में एक साथ बम धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

Last Updated:May 04, 2026, 13:38 IST

Bomb Threat In Rajasthan Districts: राजस्थान के कई जिलों में बम की धमकी से भरा ईमेल मिला है. बारां, सीकर, कोटा, दौसा और डूंगरपुर कलेक्ट्रेट को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर बम धमकी वाली ईमेल मिले. कई जगहों पर गैस बम की आशंका जताई गई. समय रहते कई जगहों को खाली करा लिया गया है. सभी जगह छानबीन शुरू कर दिए गए. हालांकि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. एजेंसियां जांच में जुटी है.बारां, सीकर, कोटा, दौसा... राजस्थान के कई जिलों में एक साथ बम धमकी!Zoomराजस्थान के कई जिलों में बम की सूचना, एजेंसियां अलर्ट

जयपुर. राजस्थान के कई जिलों से एक जैसी खबर एक साथ सामने आई तो अफसरों के बीच भी हलचल बढ़ गई. अलग-अलग जगहों पर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, वो भी सीधे जिला कलेक्टर की ईमेल आईडी पर. टाइम भी लगभग एक जैसा बताया गया, दोपहर 12 बजकर 15 मिनट. इस एक मेल ने कई शहरों में एक साथ सुरक्षा अलर्ट खड़ा कर दिया. जैसे ही सूचना फैली, कलेक्ट्रेट परिसरों को खाली कराया गया और लोगों को बाहर निकाला गया.

बारां से लेकर सीकर, कोटा, दौसा और डूंगरपुर तक एक जैसा पैटर्न देखने को मिला. कहीं हिंदी में तो कहीं तमिल भाषा में धमकी भरा मेल आया. अफसरों ने इसे हल्के में नहीं लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. कई जगह मीटिंग छोड़कर अधिकारी बाहर निकलते दिखे. पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दूसरी एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेर लिया गया.

एक के बाद एक जिलों में धमकी, एक जैसा टाइम और तरीकाबारां में कलेक्ट्रेट परिसर को उड़ाने की धमकी सीधे कलेक्टर की आईडी पर आई. मेल में साफ लिखा था कि 12:15 बजे धमाका होगा. इसके बाद पूरे परिसर को खाली कराया गया. सीकर में भी कुछ ऐसा ही हुआ. वहां भी कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए लोगों को बाहर निकाला. सर्च ऑपरेशन चलाया गया, हालांकि वहां फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

कोटा में मामला थोड़ा अलग दिखा, लेकिन डर वही था. यहां कलेक्टर की ईमेल आईडी पर तमिल भाषा में धमकी भरा मेल आया. जैसे ही यह मेल देखा गया, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं. बम निरोधक दस्ते ने कलेक्ट्रेट परिसर में गहन जांच की. हर कोने को चेक किया गया, ताकि किसी भी खतरे को टाला जा सके.

दौसा और डूंगरपुर में ज्यादा सतर्कता, गैस बम की भी आशंकादौसा से आई खबर ने थोड़ी और चिंता बढ़ा दी. यहां कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी के साथ जहरीली गैस वाले बम होने की बात भी मेल में कही गई. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने पूरे कलेक्ट्रेट को घेर लिया. डीएसबी, क्यूआरटी और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की टीमें सर्च में जुट गईं. मौके पर एएसपी योगेंद्र फौजदार और डीएसपी धर्मेंद्र शर्मा खुद मौजूद रहे और हालात पर नजर रखी.

डूंगरपुर में भी कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. जैसे ही मेल की सूचना मिली, सीआईडी और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. कलेक्ट्रेट के अलग-अलग विभागों से कर्मचारियों को बाहर निकाला गया. खास बात ये रही कि उसी कैंपस में कोर्ट परिसर भी है, इसलिए उसे भी खाली कराया गया. मौके पर कलेक्टर और एसपी दोनों मौजूद रहे और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रखा गया.

फिलहाल सभी जगहों पर सर्च अभियान चल रहा है और सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं. अभी तक किसी भी जगह से संदिग्ध चीज मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एक साथ कई जिलों में इस तरह की धमकी ने पुलिस को और सतर्क कर दिया है. अब यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इन मेल्स के पीछे कौन है और क्या यह सिर्फ अफवाह फैलाने की कोशिश थी या इसके पीछे कोई बड़ा इरादा छिपा है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj