सिंघम-दबंग से पहले अमिताभ बच्चन ने खाकी पहन दिखाया दमखम, ‘एंग्री यंग मैन’ वाला पुलिस अवतार आज भी आइकॉनिक

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन ने अपने पांच दशक लंबे करियर में दर्जनों यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन जब भी उन्होंने पर्दे पर पुलिस की वर्दी पहनी, दर्शकों ने उन्हें हाथोंहाथ लिया. उनका गुस्सा, दमदार डायलॉग डिलीवरी और ईमानदार अफसर की छवि आज भी बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक पुलिस किरदारों में गिनी जाती है. 1970 के दशक में जब बॉलीवुड में चॉकलेटी हीरो का दौर था, तब अमिताभ बच्चन ने पुलिस अफसर की खाकी वर्दी पहनकर पर्दे पर ‘एंग्री यंग मैन’ की एक ऐसी क्रांति पैदा की, जिसने भारतीय सिनेमा की रूपरेखा हमेशा के लिए बदल दी. अगर आप बिग बी के कॉप अवतार के फैन हैं, तो OTT पर उनकी कई शानदार फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें आज भी बड़े चाव से देखा जाता है.
अमिताभ बच्चन की बेस्ट पुलिस मूवी
फिल्म- जंजीर
1973 में आई ‘जंजीर’ ने अमिताभ बच्चन को रातों-रात स्टार बना दिया. ये उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट मानी जाने वाली ‘जंजीर’ में उन्होंने इंस्पेक्टर विजय खन्ना का किरदार निभाया था. एक ईमानदार पुलिस अफसर अपने माता-पिता के हत्यारे को ढूंढते हुए अपराधियों के खिलाफ जंग छेड़ देता है. यही फिल्म अमिताभ को बॉलीवुड का ‘एंग्री यंग मैन’ बनाती है. फिल्म के गाने ‘यारी है ईमान मेरा’, ‘बना के क्यों बिगाड़ा रे’ और ‘दीवाने हैं दीवानों को’ आज भी फेमस हैं. फिल्म को आप जियोहॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर घर बैठे देख सकते हैं.
फिल्म- शहंशाह
‘रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह’ साल 1988 में आई फिल्म ‘शहंशाह’ ने का ये डायलॉग आज भी फेमस है. फिल्म में अमिताभ ने डबल रोल निभाया. एक तरफ वह भ्रष्ट सिस्टम से तंग इंस्पेक्टर विजय थे, तो दूसरी तरफ रात में अपराधियों को खत्म करने वाले मास्क्ड विजिलेंट ‘शहंशाह’. फिल्म के गाने ‘अंधेरी रातों में’, ‘ओ बहना ओ बहना’, ‘जाने दो मुझे जाना है’ काफी पॉपुलर है. ओटीटी पर अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे देखा जा सकता है.
फिल्म- बड़े मियां छोटे मियां
साल 1998 में कॉमेडी के साथ एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में बिग बी नजर आए. अमिताभ और गोविंदा की इस बडी कॉप एक्शन कॉमेडी में बिग बी ने ईमानदार पुलिस अधिकारी के साथ-साथ उनके जैसे दिखने वाले अपराधी का भी किरदार निभाया. फिल्म का टाइटल ट्रेक ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘मखना’ और ‘किसी डिस्को में जाए’ सुपरहिट थे. फिल्म ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
फिल्म- खाकी
साल 2004 में आई फिल्म ‘खाकी’ में अमिताभ फिर खाकी वर्दी में नजर आए. फिल्म में वह डीसीपी अनंत कुमार श्रीवास्तव की भूमिका में नजर आए. उम्रदराज और सिस्टम से उपेक्षित पुलिस अफसर अनंत कुमार को एक खतरनाक आतंकी को सुरक्षित मुंबई लाने का मिशन दिया जाता है. रास्ते में उनका सामना सिस्टम के भ्रष्टाचार और अपने ही पूर्व कॉप से होता है. फिल्म के गाने ‘ल डूबा’, ‘वादा रहा’ सनम आज भा काफी फेमस है. फिल्म को ओटीटी पर अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे देखा जा सकता है.
क्यों यादगार हैं अमिताभ के पुलिस वाले किरदार?
अमिताभ बच्चन के पुलिस अधिकारी सिर्फ अपराधियों को पकड़ने वाले किरदार नहीं थे, बल्कि वे न्याय, ईमानदारी और व्यवस्था के प्रतीक बनकर उभरे. ‘जंजीर’ के इंस्पेक्टर विजय ने बॉलीवुड में पुलिस अफसर की नई छवि बनाई, जबकि ‘खाकी’ में उम्रदराज अफसर के रूप में उन्होंने साबित किया कि अनुभव और कर्तव्यनिष्ठा किसी भी एक्शन हीरो से कम नहीं होती. उनके डायलॉग, स्क्रीन प्रेजेंस और गंभीर अभिनय ने इन किरदारों को आज भी यादगार बनाए रखा है. अगर आपको दमदार एक्शन, मजबूत कहानी और क्लासिक बॉलीवुड का स्वाद पसंद है, तो अमिताभ बच्चन की ये पुलिस फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.



