Business

Mutual Funds: इन 6 स्कीम्स ने 3 साल लगातार दिए 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न! जानिए बेस्ट वैल्यू फंड्स

Last Updated:August 17, 2025, 17:15 IST

Mutual Funds: पिछले 3 सालों में कुछ वैल्यू म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को 20 फीसदी से ज्यादा सालाना रिटर्न देकर चौंका दिया है. सही रिसर्च और धैर्य से ये फंड्स लंबी अवधि में बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.
म्यूचुअल फंड्स: इन 6 स्कीम्स ने 3 साल लगातार दिए 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न!कई म्यूचुअल फंड्स ने 3 साल लगातार दिए 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिए हैं.(Image:AI)

नई दिल्ली. अगर आप म्यूचुअल फंड्स में निवेश करते हैं या करने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. कुछ वैल्यू स्कीम्स फंड ने पिछले 3 सालों में 20 फीसदी से ज्यादा सालाना रिटर्न दिया है. ऐसे में इन फंड्स पर निवेशकों की नजरें टिकी हुई हैं.

वैल्यू म्यूचुअल फंड्स क्या होते हैं?
वैल्यू फंड्स वो स्कीमें हैं, जो ऐसे शेयरों में निवेश करती हैं जो फिलहाल बाजार में कम कीमत पर उपलब्ध हैं, लेकिन भविष्य में उनकी असली कीमत सामने आने की संभावना होती है. नियम के अनुसार, इन फंड्स को कम से कम 65 फीसदी निवेश शेयरों में करना अनिवार्य है. अभी बाजार में करीब 24 वैल्यू स्कीमें मौजूद हैं, जिनका कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹2.01 लाख करोड़ है.

कौन-से फंड्स ने किया कमाल?JM Value Fund – पिछले 3 साल में 23% से ज्यादा सालाना रिटर्नHSBC Value Fund – करीब 23.84% रिटर्न.इसके साथ ही एक्सिस वैल्यू फंड (Axis Value Fund), आईसीआईसीआई प्रूंडेशियल वैल्यू फंड (ICICI Prudential Value Fund), निप्पॉन इंडिया वैल्यू और क्वांट वैल्यू फंड ने निवेशकों को 20 फीसदी से ज्यादा दमदार मुनाफा दिया है. इन शानदार नतीजों ने साबित किया कि सही रणनीति और धैर्य के साथ निवेश करने वालों को बाजार से बेहतरीन कमाई हो सकती है.

निवेश से पहले ध्यान रखेंहालांकि पिछले रिटर्न अच्छे संकेत देते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि भविष्य में भी वही प्रदर्शन दोहराया जाए. निवेश से पहले इन बातों पर गौर करना चाहिए:

फंड हाउस की साख और विश्वसनीयता.

स्कीम एक्टिव है या पैसिव.

फंड मैनेजर का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड.

मौजूदा आर्थिक हालात और बाजार की स्थिति.

अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश सोच रहे हैं, तो वैल्यू फंड्स आपकी रणनीति का हिस्सा बन सकते हैं. सही रिसर्च और संतुलित पोर्टफोलियो बनाकर आप भी इन 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न वाले फंड्स का फायदा उठा सकते हैं. लेकिन याद रखें– निवेश में समझदारी और धैर्य ही सफलता की कुंजी है.(नोट: यह न्यूज स्टोरी केवल सूचना के मकसद के लिए है. कृपया निवेश संबंधी कोई भी फैसला लेने से पहले किसी सेबी-रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार से सलाह लें.)

Rakesh Singh

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 17, 2025, 17:00 IST

homebusiness

म्यूचुअल फंड्स: इन 6 स्कीम्स ने 3 साल लगातार दिए 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj